
Realme ने चीन में अपने V सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme V23 को लॉन्च कर दिया है। रियलमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन मीडियाटेक के ऑक्टा कोर प्रोसेसर Dimensity 810 प्रोसेसर, 48MP रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके साथ ही रियलमी का यह फोन 3.5mm ऑडियो जैक के साथ पेश किया गया है। रियलमी वी23 स्मार्टफोन में 6.58-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यहां हम आपको Realme V23 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत और सेल डेट के बारे में बता रहे हैं।
Realme V23: कीमत
Realme V23 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। रियलमी वी23 स्मार्टफोन का पहला वेरिएंट 8GB + 256GB स्टोरेज के साथ 1699 युआन (करीब 20,300 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB +256GB स्टोरेज के साथ 1,899 युआन (क़रीब 22,700 रुपये) में लॉन्च किया गया है।
चीन में रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो गई है। रियलमी का यह स्मार्टफोन ग्लास मैजिक और ग्रेवल ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफ़ोन चीन किसी अन्य नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
Realme V23: स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी वी23 स्मार्टफोन में 6.58-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2408 x 1080 पिक्सल है। इसके साथ ही रियलमी के इस फोन की मोटाई 8.1mm और वजन 190ग्राम है। Realme V23 स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन MediaTek Dimensity 810 SoC के साथ लॉन्च किया गया है। रियलमी का यह फोन 12GB की रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
Realme V23 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियलमी के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का है। फोन में प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही रियलमी वी 23 स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus Ace स्मार्टफोन 21 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी स्पेसिफिकेशन्स और खूबियां
रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन में 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। इसके साथ ही रियलमी के इस फ़ोन में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और Snapdragon 7 Gen 1 SoC के साथ OPPO Reno 8 मचाएगा धमाल, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक










