OnePlus Ace स्मार्टफोन 21 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी स्पेसिफिकेशन्स और खूबियां

OnePlus Ace स्मार्टफोन के डिजाइन को देखकर लगता है कि यह फोन भारत में OnePlus 10R के नाम से पेश किया जा सकता है।

Join Us icon

वनप्लस होम मार्केट चीन में नई स्मार्टफोन सीरीज OnePlus Ace को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर टीज किया है। अपकमिंग OnePlus Ace स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। OnePlus ने कंफर्म किया है कि OnePlus Ace स्मार्टफोन को चीन में इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Ace स्मार्टफोन सबसे पहले चीन में 21 अप्रैल को लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले वनप्लस के इस स्मार्टफोन का डिजाइन लीक हो गया है।

OnePlus Ace का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Ace स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज करते हुए वनप्लस ने चाइनीज सोशल मीडिया साइट Weibo पर ऐलान किया है कि यह स्मार्टफोन 21 अप्रैल को लॉन्च होना है। OnePlus Ace स्मार्टफोन को सिल्वर और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन डुअल टोन टेक्चर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा।

OnePlus Ace स्मार्टफोन के फ्रंट में पंच होल कटआउट दिया जाएगा। OnePlus Ace स्मार्टफोन के डिजाइन को देखकर लगता है कि यह फोन भारत में OnePlus 10R के नाम से पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 3.5mm का ऑडियो जैक और अलर्ट स्लाइडर भी नहीं मिलेगा। वनप्लस के इस स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले गीकबेंच के डेटाबेस पर भी स्पॉट किया जा चुका है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और Snapdragon 7 Gen 1 SoC के साथ OPPO Reno 8 मचाएगा धमाल, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Geekbench डेटाबेस लिस्टिंग की माने तो वनप्लस का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही वनप्लस का यह स्मार्टफोन 12GB की रैम के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस का यह फोन Android 12 OS पर रन करेगा। OnePlus Ace स्मार्टफोन के बारे में यह भी बताया जा रहा है कि यह फोन 160W फास्ट चार्जिंग और 4,500mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन Snapdragon 695 5G प्रोसेसर, 4500mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें कीमत

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here