
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर Realme के स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप भी कम बजट में एक दमदार स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो Realme 9i स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। रियलमी के इस फोन में 5000 mAh की बैटरी, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा, 33W फास्ट चार्जिंग, 6.6 इंच का बड़ा डिस्प्ले, 6GB तक रैम और 128GB तक का स्टोरेज मिलता है। Realme 9i स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको रियलमी के इस स्मार्टफोन पर मिल रही डील, इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बार में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Realme 9i : डील एंड ऑफर्स
Realme 9i स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट में 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट है। रियलमी के इस फोन के लिए SBI के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि 1500 रुपये का डिस्काउंट आपको EMI ट्रांजेक्शन पर मिलेगा और फुल पेमेंट पर 750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर फ्लिपकार्ट 250 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी ऑफर कर रहा है। इस तरह से रियलमी के इस फोन को 10,749 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

Realme 9i प्राइस
Realme 9i स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 4GB+64GB के साथ 12,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। वहीं 4GB + 128GB वेरिएंट को 13,499 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट को 14,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। ऊपर बताया गया ऑफर तीनों वेरिएंट में लागू है।
Realme 9i स्पेसिफिकेशन्स
Realme 9i स्मार्टफोन में 6.6-इंच का 90Hz FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। फोन में क्वालकॉम का ऑक्टाकोर 2.4GHz 6nm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। रियलमी के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह भी पढ़ें : 200MP कैमरा और सबसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ आएगा Redmi K50S Pro, जानें खास बातें
रियलमी के इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP B&W लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम कार्ड, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, GPS, Bluetooth v5.0, a 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।




















