5000mAh बैटरी, 13MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च Realme C31 सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, जानें क्या है कीमत

Realme C31 स्मार्टफोन को Unisoc प्रोसेसर, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्केनर के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है।

Join Us icon

Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C31 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। Realme C31 स्मार्टफोन को कंपनी नए डायनेमिक टेक्चर डिजाइन के साथ पेश किया गया है। Realme C31 स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है। रियलमी का यह बजट स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है। रियलमी का यह फोन Unisoc प्रोसेसर, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्केनर के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको रियलमी के लेटेस्ट Realme C31 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Realme C31 के स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.52 इंच HD+ डिस्प्ले
  • 5000mAh बैटरी
  • 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज
  • 13MP + 2MP + B&W रियर कैमरा सेटअप
  • 5MP फ़्रंट कैमरा
  • Unisoc T612 प्रोसेसर
  • Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम

Realme C31 FAQ

Realme C31 का डिजाइन कैसा है?

realme C31 स्मार्टफोन को कंपनी ने नए डायनेमिक टेक्चर डिजाइन के साथ पेश किया गया है। रियलमी का यह फोन अपने प्राइस रेंज में सबसे पतला स्मार्टफोन है, जो 8.4mm मोटा है। यह फोन शानदार विजुअल एक्सपीरियंस और कंफरटेबल फील के साथ आता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन लाइट सिल्वर और डार्क ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

4gb ram Cheap Mobile Phone Realme C31 launched low budget Price specifications

Realme C31 का डिस्प्ले कैसा है?

रियलमी के इस फोन में 6.52 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 88.7 प्रतिशत और रेजलूशन HD+ 1600*720 पिक्सल है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दी गई है।

Realme C31 की परफॉर्मेंस कैसी है?

Realme C31 स्मार्टफोन कंपनी का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है, जिसे Unisoc T612 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। यह ऑक्टाकोर प्रोसेसर 1.82 GHz पर क्लॉक किया गया है जो रियलमी के इस पोन को स्टेबल प्रफॉर्मेंस ऑफर करता है। रियलमी का यह फोन 3GB रैम + 32GB स्टोरेज और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

Realme C31 launched with 5000mAh battery, 13MP triple rear camera

Realme C31 में कितनी बड़ी बैटरी है?

Realme C31 स्मार्टफोन को 5000mAh बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित realme UI R Edition पर रन करता है।

Realme C31 launched with 5000mAh battery, 13MP triple rear camera

Realme C31 में कितने कैमरे है?

रियलमी का लेटेस्ट Realme C31 स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/2.2 और यह 4X डिजिटल जूम ऑफर करता है। रियलमी के इस फोन प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का मैक्रो और B&W कैमरा लेंस दिया गया है। Realme C31 स्मार्टफोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यानी इस फोन में कुल चार कैमरे हैं। यह भी पढ़ें : Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 680 प्रोसेसर, 64MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च

Realme C31 कीमत कीमत क्या है?

Realme C31 स्मार्टफोन को भारत में दो ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। रियलमी के इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ 8,999 रुपये में पेश किया गया है। इसके साथ ही Realme C31 स्मार्टफोन का दूसरा वेरिएंट 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज के साथ 9,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। रियलमी के इस फोन की सेल 7 अप्रैल से शुरू होगी। यह भी पढ़ें : Xiaomi MIX Fold 2 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 8 Gen1+ प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ कर सकता है एंट्री

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here