
Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi भारत में जल्द ही नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। कंपनी को लेकर कहा जा रहा है कि जल्द ही Redmi 11 Prime 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया जा सकता है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लॉन्च होने वाला यह नया स्मार्टफोन हाल ही में चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 11E 5G का रिब्रांड वर्जन है। Redmi Note 11E 5G और POCO M4 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स में भी थोड़ा ही अंतर है। यह फोन कुछ दिनों पहले इंडोनेशिया में Redmi 10 5G के नाम से लॉन्च हो चुका है।
XiaomiUI की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Redmi 11 Prime 5G स्मार्टफोन का कोडनेम ‘Light’ और मॉडल नंबर 22041219I है। रेडमी का यह फोन इंडोनेशिया में लॉन्च हुए Redmi 10 5G का रिब्रांड वर्जन हो सकता है। रेडमी का यह फोन चीन में Note 11E 5G के नाम से पेश किया जा चुका है। यहां हम आपको अपकमिंग Redmi 11 Prime 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर् और दूसरी डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।
Redmi 11 Prime 5G इंडिया लॉन्च
Redmi 11 Prime 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारत में एंट्री कर सकता है। शाओमी के इस फोन के लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी उपलब्ध नहीं है। XiaomiUI की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अपकमिंग Redmi 11 Prime 5G स्मार्टफोन इंडोनेशिया में लॉन्च किए Redmi 10 5G जैसा हो सकता है।
भारत में लॉन्च होने वाले Redmi 11 Prime 5G स्मार्टफोन में 6.58-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 90Hz हो सकता है। इसके साथ ही यह फोन MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। रेडमी के इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंस स्कैनर और एआई फेस अनलॉक दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi MIX Fold 2 और Pad 5 Pro इस दिन होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां
रेडमी के अपकमिंग 11 Prime 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित MIUI 13 पर रन करेगा। इस फोन में 5000 mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। फोन में सेल्फी के लिए 5MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। रेडमी 11 प्राइम 5G स्मार्टफन को भारत में 12000 रुपये तक की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इस फ़ोन को लेकर इतनी ही जाकनरी उपलब्ध है।













