9 हजार के बजट में लॉन्च हुआ 7GB RAM पावर वाला सस्ता स्मार्टफोन, मिलेगा 13MP कैमरा और 5000mAh बैटरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/11/LAVA-Blaze-Next.jpg

India’s Cheapest 5G SmartPhone की बात आती है तो भारतीय मोबाइल ब्रांड लावा द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए Lava Blaze 5G फोन का नाम सबसे उपर आता है। लावा ब्लेज 5जी फोन सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत पर देश में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। वहीं आज लावा कंपनी ने अपना एक और सस्ता मोबाइल फोन (Cheap Mobile Phone) LAVA Blaze NXT भी इंडिया में लॉन्च कर दिया है जिसका प्राइस सिर्फ 9,299 रुपये है।

LAVA Blaze NXT Price

लावा ब्लेज़ नेक्स्ट स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में सिर्फ 9,299 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल फोन ​भारतीय बाजार में सिंगल वेरिएंट में ही आया है जिसमें 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। LAVA Blaze NXT को शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है जहां यह सस्ता लावा स्मार्टफोन green और red कलर में खरीदा जा सकता है।

LAVA Blaze NXT Specification

लावा ब्लेज़ नेक्स्ट को प्रीमियम ग्लास बैक डिजाईन पर बनाया गया है। फोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो आईपीएस पैनल पर बनी है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल स्क्रीन है जिसमें तीन किनारे बेजल लेस हैं तथा नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है।

LAVA Blaze NXT एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी37 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 3जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। यानी जरूरत पड़ने पर लावा ब्लेज़ नेक्स्ट 7जीबी रैम पर पारफॉर्म कर सकता है। वहीं इस नए लावा मोबाइल फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए Lava Blaze NXT ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ दो अन्य सेंसर्स भी मौजूद है। इस फोन का कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए लावा ब्लेज़ नेक्स्ट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Lava Blaze NXT डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां इस लावा मोबाइल में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है​ जिसे यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है।