कंपनी ने फैक्ट्री में दिखाई OPPO Reno 8 Series ड्यूरेबिलिटी

Join Us icon

OPPO ने हाल ही में लॉन्च की अपनी Reno 8 Series को लेकर दावा किया था कि सीरीज के अंदर आने वाले फोन काफी मजबूत हैं और इसी बात को दिखाने के लिए कंपनी ने 91मोबाइल्स को अपनी फैक्ट्री का विजिट कराया। इस विजिट में कंपनी ने दिखाया कि Reno 8 Series के साथ-साथ अन्य ओप्पो फोन पर किए किस तरह ड्यूरेबिलिटी और क्वालिटी टेस्ट किए जाते हैं। आइए आगे वीडियो के माध्यम से आपको Reno 8 Series Quality & Reliability टेस्ट की झलक दिखाते हैं।

OPPO Reno 8 Series ड्यूरेबिलिटी टेस्ट

ओप्पो की रेनो 8 डिवाइस पर इसकी क्यूई रिलायबिलिटी लैब में गहन लैब टेस्ट किए गए हैं। इन स्मार्टफोन को 300 से ज्यादा कठोर परीक्षणों से गुजारा गया है, जिनमें ड्रॉप टेस्ट शामिल है, जो 28,000 बार माइक्रो ड्रॉप टेस्ट को सिमुलेट करता है। हालांकि, आम तौर से इंडस्ट्री में 5,000-10,000 बार का टेस्ट किया जाता है।

दूसरा टेस्ट एक्सीडेंटल ड्रॉप टेस्ट है, जिसमें 1.5 मीटर तक विभिन्न ऊंचाइयों से फ्री-फॉल की जाँच की जाती है, जो उद्योग में मानक 0.8 मीटर के टेस्ट से 80 प्रतिशत ज्यादा है। ये क्रियाएं फोन को इसकी सभी छः सतहों, आठ कोनों और 12 किनारों पर गिरा कर 12 से 24 बार की जाती हैं।

ड्रॉप टेस्ट की तरह ही कंपनी ने ओप्पो रेनो 8 सीरीज की दोनों डिवाइस का 10±0.5 L/min की ‘‘भारी बारिश’’ के लिए भी परीक्षण किया जाता है। इस टेस्ट में फोन की चारों सतहों पर 75 डिग्री के कोण से पानी की बौछार की जाती है। फोन पर वीडियो चलाते हुए या वॉइस कॉल करते हुए भी इसी तरह से फोन को टेस्ट किया गया। हर टेस्ट के बाद, इस डिवाइस को पोंछा गया और फिर इसे खोलकर मुख्य पीसीबी या डिस्प्ले में जंग के किसी भी संकेत का परीक्षण किया गया।

इन सबके अलावा ओप्पो ने अपनी डिवाइस को माइनस 50 डिग्री सेल्सियस के अत्यधिक कम और 75 डिग्री सेल्सियस के अत्यधिक उच्च तापमान पर एक हफ्ते तक रखकर देखा, जो उद्योग में तीन दिनों के मानक के मुकाबले बहुत ज्यादा है। ये विस्तृत और कठिन टेस्ट सुनिश्चित करते हैं कि ओप्पो डिवाइसेज़ को सामान्य और अत्यधिक कठोर वातावरण में भी अपेक्षा के अनुरूप इस्तेमाल किया जा सकता है।

ओप्पो का ड्यूरेबिलिटी प्रॉमिस

रेनो 8 सीरीज में 1600 बैटरी चार्ज साइकिल जो उद्योग में प्रचलित 800 चार्ज साइकिल के औसत की दोगुनी है।
प्रोप्रायटरी बैटरी हेल्थ इंजन (बीएचई) से बैटरी का लाईफस्पैन बढ़ जाता है और बैटरी की उम्र को प्रभावित किए बिना पीक चार्जिंग स्पीड मिलती है।

  • रेनो 8 सीरीज़ 3 सालों के इस्तेमाल के बाद भी सुगमता से चलती है; टीयूवी एसयूडी द्वारा इसे 36 माह के लिए फ्लुएंसी रेटिंग ए सर्टिफिकेशन दिया गया है।
  • रेनो 8 सीरीज़ में 2 फुल ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स द्वारा यूज़र्स को कम से कम साल 2024 की दूसरी तिमाही तक सबसे आधुनिक एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेंगे।
  • 4 सालों तक सिक्योरिटी अपडेट्स द्वारा यूज़र का डाटा मैलवेयर और वायरस से सुरक्षित रहेगा।
  • रेनो 8 सीरीज़ को उच्च ड्यूरेबिलिटी के लिए ओप्पो टेस्ट लैब्स में 300 बार से ज्यादा कठोर जाँचों से गुजारा गया है।
  • रेनो 8 सीरीज के यूज़र्स को प्लेटिनम आफ्टर-सेल्स सर्विस मिलेगी, जिसमें रिपेयर के लिए घर से पिक-अप एवं ड्रॉप और 24/7 इंस्टैंट हैल्प शामिल है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here