50MP कैमरा, 8GB रैम और 5000mAh बैटरी वाला Moto G71s 5G स्मार्टफोन 20,000 रुपये से कम में हुआ लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/05/Moto-G71s.jpg

Motorola ने अपनी G सीरीज का नया स्मार्टफोन Moto G71s लॉन्च किया है। मोटोरोला का यह फोन चाइनीज स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया है। Motorola का लेटेस्ट Moto G71s 5G स्मार्टफोन कुछ दिनों पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च Moto G82 5G स्मार्टफोन का रिब्रांड वर्जन है। Moto G71s 5G स्मार्टफोन को Qualcomm के Snapdragon 695 प्रोसेसर, 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इस फोन में OLED डिस्प्ले पैनल दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

मोटोरोला के लेटेस्ट Moto G71s स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 16MP का फ्रंट कैमरा, 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यहां हम आपको Moto G71s 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।

Moto G71s 5G: की कीमत

Moto G71s 5G स्मार्टफोन को चीन में सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। मोटोरोला का यह फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ RMB 1,699 (करीब 19,500 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। मोटोरोला का यह फोन दो कलर – व्हाइट और ब्लैक ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

Moto G71s 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

मोटोरोला का लेटेस्ट Moto G71s 5G स्मार्टफोन 6.6-इंच के फुल HD+ OLED डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ़्रेश रेट 120Hz है। Moto G71s 5G स्मार्टफोन को कंपनी Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 619 GPU दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 8GB की रैम और 128GB का स्टोरेज दिया है। मोटोरोला का यह फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित MyUI 3.0 पर रन करता है।

Moto G71s स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जो OIS सपोर्ट करता है। प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा Dimensity 920 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Realme Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेश्न

Moto G71s 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में साइड माउंट फ़िंगरप्रिंट स्कैनर, स्टीरियो स्पीकर और Dolby Atmos का भी सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ सस्ता Realme Narzo 50 5G लॉन्च, Samsung और Xiaomi की मार्केट होगी खराब!

लेटेस्ट वीडियो : जानें कैसी है नई Tata Nexon EV Max 2022