realme 16 हुआ लॉन्च, 60 दिन तक पानी में रह सकता है ये फोन! लगी है तगड़ी 7000mAh बैटरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/realme-16-price.jpg

realme 16 Pro और realme 16 Pro Plus को इंडिया में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ने इसी नंबर सीरीज का नया मोबाइल realme 16 वियतनाम में पेश कर दिया है। डिजाइन के मामले में यह नया रियलमी फोन सीरीज के ‘प्रो’ मॉडल्स से काफी अलग है। इसकी बैक लुक कई हद तक iPhone Air इंस्पायर्ड लग रही है। नए रियलमी 16 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

रियलमी 16 के डिजाइन में सबसे बड़ी खासियत इसका रियर कैमरा सेटअप है। मोबाइल के बैक पैनल पर उपरी ओर हॉरिजॉन्टल शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें कैमरा सेंसर एक सीधी लाइन में लगाए गए हैं और इनके साथ ही एक Selfie Mirror भी फिट किया गया है। यह वाकई में एक शीशा यानी मिरर है जिसमें खुद को देखा जा सकता है। इस सेल्फी मिरर के चलते realme 16 के बैक कैमरा से ही खुद की फोटो यानी सेल्फी खींची जा सकती है।

realme 16 को कंपनी ने IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ लॉन्च किया है। यह मोबाइल को पानी व धूल से सुरक्षित रखने के साथ ही कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन भी देती है। रियलमी का दावा है कि उसका ये वाला फोन अगर 60 दिन तक पानी में डुबाकर रखा जाए, तो भी खराब नहीं होगा। पानी की गहराई 0.5मीटर तक ही होनी चाहिए। कंपनी के मुताबिक रियलमी 16 पर 80℃ गर्म पानी गिराने पर भी इसका कुछ नहीं बिगड़ेगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रियलमी 16 5जी फोन एंड्रॉयड आधारित रियलमी यूआई 7 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं हैवी गेमिंग और परफॉर्मेंस के दौरान स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 6050mm² VC कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन Mali-G57 MC2 जीपीयू सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए realme 16 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 16 5जी फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ है।

डिस्प्ले की बात करें तो रियलमी 16 में 2372 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह flexible AMOLED पैनल पर बनी पंच होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 4200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट प्राप्त होता है। फोन में कंपनी ने इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए DT Star D+ ग्लास की लेयर दी गई है।

बैटरी के मामले में realme 16 5जी फोन इंडियन मार्केट में मौजूद ​सीरीज के realme 16 Pro और realme 16 Pro+ जैसा ही है। नया मोबाइल भी 7000mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया है। कंपनी इसपर 6 साल की बैटरी हेल्थ का दावा कर रही है। वहीं फोन के तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

रियलमी 16 स्मार्टफोन को वियतनाम में White Swan और Black Cloud कलर में लॉन्च किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट मौजूद है। यह मोबाइल LPDDR4X RAM और UFS 2.2 memory तकनीक से लैस है। Realme 16 5G फोन इंडियन मार्केट में लाया जाएगा या नहीं अभी इस बारे में कोई पुख्ता खबर सामने नहीं आई है। सूचना मिलते ही 91मोबाइल्स के पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा।

कीमत की बात करें तो वियतनाम में realme 16 5G फोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल के 8GB RAM + 256GB storage का प्राइस VND 11,490,000 है। वहीं फोन के टॉप वेरिएंट को 12GB RAM + 256GB storage पर लाया गया है जिसकी कीमत VND 12,490,000 है।