50MP ट्रिपल कैमरा और 150W फास्ट चार्जिंग के साथ Realme GT Neo 3 इस दिन करेगा इंडिया में एंट्री, जानें क्या होंगे फीचर्स

Join Us icon

Realme ने कुछ समय पहले अपनी घरेलू मार्केट चीन में ‘जीटी’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Realme GT Neo 3 को लॉन्च किया था। वहीं, अब इस फोन को इंडिया में लॉन्च किए जाने को लेकर (Realme GT Neo 3 Launch Date) खुद कंपनी ने खुलासा कर दिया है। दरअसल, Realme के CEO माधव शेठ ने भारत में Realme GT Neo 3 लॉन्च की तारीख की जानकारी दी है। आस्क माधव के अपने नए वीडियो में, शेठ (Realme CEO Madhav Sheth) ने कहा कि हैंडसेट 29 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। साथ ही, कंपनी ने एक Realme Pad 5G मॉडल पर काम करने की पुष्टि की है। हालांकि, अभी टैबलेट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। जहां तक Realme GT Neo 3 की बात है तो जैसा कि हमने बताया कि हैंडसेट को पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है, इसलिए हमें इस बात का सही अंदाजा है कि फोन के स्पेसिफिकेशंस क्या होंगे।

Realme GT Neo 3 की स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी जीटी नियो 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इसके अलावा रियलमी जीटी नियो 3 स्मार्टफोन को एंडरॉयड 12 ओएस पर काम करती है। इसे भी पढ़ें: Realme Q5 Pro स्मार्टफोन 20 अप्रैल को देगा दस्तक, लॉन्च से पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा

वहीं, प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 2.85गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा 5एनएम टेक्नोलॉजी पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 8100 चिपसेट दिया गया है। इस रियलमी फोन 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन में 5जी और 4जी एलटीई दोनों को चलाया जा सकता है।

150W Fast Charging phone Realme GT Neo 3 launched with Dimensity 8100 know full specs price

फोटोग्राफी के लिए Realme GT Neo 3 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स766 सेंसर मौजूद है जो ओआईएस फीचर के साथ काम करता है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का टेली मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी मोबाइल एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का Samsung S5K3P9 कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Realme V23 स्मार्टफोन मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर, 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो

Realme GT Neo 3 को कंपनी ने बैटरी और चार्जिंग टेक्नोलॉजी के हिसाब से दो अलग-अलग मॉडल्स में लॉन्च किए गए थे। मॉडल में पावर बैकअप के लिए 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है तथा 150वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करता है। इसी तरह रियलमी जीटी नियो 3 का दूसरा मॉडल 5,000एमएएच बैटरी के साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। बता दें कि यह रियलमी फोन वीटी कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस है जो फोन को हैवी प्रोसेसिंग में भी ठंडा रखती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here