10,000 रुपये की रेंज में कौन सा 5G Phone है बेस्ट, देखें Infinix Hot 50 5G और Realme C65 5G का कंपैरिजन

Join Us icon

5जी फोन अंडर 10,000 की लिस्ट में आज एक और नाम जुड़ गया है। Infinix Hot 50 5G इंडिया में 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। बड़ी स्क्रीन, अच्छा कैमरा और तगड़ी बैटरी से लैस इस मोबाइल ने मार्केट में आते ही Realme C65 5G फोन को सीधी टक्कर दी है। यह रियलमी मोबाइल इसी प्राइस रेंज में बिक रहा है। ऐसे में इनफिनिक्स हॉट 50 और रियलमी सी65 में से किस फोन को खरीदना फायदे का सौदा साबित होगा, इसका जवाब हमने आगे दोनों फोंस के कंपैरिजन के साथ दिया है।

डिजाइन का कंपैरिजन

Infinix Hot 50 5G की इमेज

Realme C65 5G की इमेज

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सInfinix Hot 50 5GRealme C65 5G
स्क्रीन6.7″ HD+ 120Hz Punch-hole6.67″ HD+ 120Hz Punch-hole
चिपसेटMediaTek Dimensity 6300MediaTek Dimensity 6300
प्रोसेसर2x A76 2.4GHz + 6x A55 2.0GHz (octa-core)2x A76 2.4GHz + 6x A55 2.0GHz (octa-core)
रैम8GB RAM LPDDR4X6GB RAM LPDDR4X
स्टोरेज128GB ROM128GB ROM
बैक कैमरा48MP Dual Rear Camera50MP Dual Rear Camera
फ्रंट कैमरा8MP Selfie Camera8MP Selfie Camera
बैटरी5,000mAh Battery5,000mAh Battery
चार्जिंग18W Fast Charging15W Fast Charging
ओएसAndroid 14 + XOS 14Android 14 + realme UI 5.0
5जी क्षमता9 5G Bands9 5G Bands

डिस्प्ले

Infinix Hot 50 5G फोन 6.7 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करता है। यह डायनामिक रिफ्रेश रेट है जो जरूरत के अनुसार 60Hz, 90Hz और 120Hz तक बदलती है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 93.9% का है तथा मोबाइल की मोटाई केवल 7.8एमएम है।

realme C65 5G में 720 x 1604 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। पंच-होल स्टाइल वाली यह डिस्प्ले एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 625निट्स पिक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस फोन को TÜV low blue light certification भी प्राप्त है जो लंबे समय तक मोबाइल यूज करने पर आंखों को नुकसान पहुंचने से बचाता है।

परफॉर्मेंस

इनफिनिक्स हॉट 50 5जी फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है। गौरतलब है कि इस चिपसेट पर काम करने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन रियलमी सी65 5जी था। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 64बिट 8 कोर प्रोसेसर है जिसमें 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाले 2 Arm Cortex-A76 कोर तथा 2.0GHz स्पीड वाले 6 Arm Cortex-A55 कोर शामिल हैं। दोनों फोंस की परफॉर्मेंस कैसी है यह आप नीचे टेबल में लिखे बेंचमार्क टेस्ट स्कोर में देख सकते हैं।

बेंचमार्कInfinix Hot 50 5GRealme C65 5G
एनटूटू फुल स्कोर434944433932
सीपीयू एनटूटू143921145229
जीपीयू एनटूटू6964267715
मेमोरी एनटूटू99992106848
यूएक्स एनटूटू121389114140
सिंगल-कोर गीकबेंच734789
मल्टी-कोर गीकबेंच19421981
बर्नआउट टेस्ट64.9%63.8%

91मोबाइल्स की टीम ने स्वयं दोनों मोबाइल्स में बेंचमार्क ऐप्स को रन करके इनकी परफॉर्मेंस को टेस्ट किया है तथा उपरोक्त बेंचमार्क स्कोर निकाला है।

गेमिंग टेस्ट

इनफिनिक्स हॉट 50 और रियलमी सी65 5जी फोन में गेमिंग परफॉर्मेंस कैसी मिलती है, यह चेक करने के लिए हमने दोनों में ही तीन अलग-अलग मोबाइल गेम खेले। ये तीनों गेम 30-30 मिनट यानी आधा घंटे तक प्ले किए गए और फिर चेक किया कि गेमिंग के दौरान कौन सा फोन कितना ज्यादा हीट होता है।

गेमिंग में फोन हीट (30 मिनट)BGMICall of DutyReal Racing 3
Infinix Hot 50 5G6.6 डिग्री5.2 डिग्री8.1 डिग्री
Realme C65 5G9.4​ डिग्री8.5 डिग्री6.8 डिग्री

मेमोरी

Infinix Hot 50 5G फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बेस मॉडल में 4जीबी रैम तथा बड़े में 8जीबी रैम दी गई है। फोन मौजूद वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी इसकी 4जीबी मॉडल में 4जीबी तथा 8जीबी वेरिएंट में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़ती है जिससे इसे 16जीबी रैम की ताकत मिलती है। ये दोनों ही वेरिएंट 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिसके 1टीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

realme C65 5G फोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। सबसे बड़े में जहां 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं अन्य 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी व 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। फोन में 8जीबी वचुर्अल रैम भी मिलती है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 14जीबी रैम तक की पावर प्रदान करती है। वहीं इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है।

कैमरा

इनफिनिक्स हॉट 50 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 48 मेगापिक्सल का मेन लेंस दिया गया है जो एक Sony IMX582 सेंसर है। इसके साथ ही बैक कैमरा सेटअप में AI लेंस भी मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी मिलती है।

रियलमी सी65 5जी फोन फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है यह 80° FOV 5P लेंस है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी खींचने तथा रील्स बनाने के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Infinix Hot 50 5G और Realme C65 5G दोनों स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं। चार्जिंग के लिए इनफिनिक्स मोबाइल में जहां 18वॉट चार्जिंग तकनीक दी गई है वहीं रियलमी फोन 15वॉट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स द्वारा दोनों में ही बैटरी टेस्ट किया गया है जिसका रिजल्ट आप नीचे देख सकते हैं।

बैटरी टेस्टPCMark BatteryCharging Time (20%-100%)YouTube (30 मिनट)BGMI (30 मिनट)
Infinix Hot 50 5G9 घंटे 46 मिनट123 मिनट3%7%
Realme C65 5G16 घंटे 42 मिनट115 मिनट3%8%

कीमत का कंपैरिजन

Infinix Hot 50 5G का प्राइस

  • 4GB RAM + 128GB Storage – ₹9,999
  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹10,999

इनफिनिक्स हॉट 50 5जी फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है जो 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज का रेट है। इसी तरह फोन का 8जीबी रैम व 128जीबी वेरिएंट 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यइ मोबाइल Sleek Black, Vibrant Blue, Sage Green और Dreamy Purple कलर में परचेज किया जा सकेगा।

Realme C65 5G का प्राइस

  • 4GB RAM + 64GB Storage – ₹10,499
  • 4GB RAM + 128GB Storage – ₹11,499
  • 6GB RAM + 128GB Storage – ₹12,499
  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹13,999

रियलमी सी65 5जी फोन की कीमत 10,499 रुपये से शुरू होती है जिसमें 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं सबसे बड़े 8जीबी+128जीबी का रेट 13,999 रुपये है। यह रियलमी मोबाइल Feather Green, Glowing Black और Speedy Red कलर में खरीदा जा सकता है।

कौन ज्यादा बेहतर?

इनफिनिक्स हॉट 50 और रियलमी सी65 दोनों 5जी फोन प्रोसेसिंग में तकरीबन एक जैसे ही है। बेंचमार्क टेस्ट में बेहद मामूली अंतर देखने को मिला है। स्पेसिफिकेशन्स में भी बहुत ज्यादा फर्क नहीं है। लेकिन अगर गौर करें इनकी बैटरी और चार्जिंग पर तो इनफिनिक्स फोन की चार्जिंग टेक्नोलॉजी रियलमी से ज्यादा फास्ट है।

जब हमने दोनों को ही टेस्ट किया तो रिजल्ट चौकाने वाला आया। कम फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होने पर भी रियलमी फोन जल्दी चार्ज हुआ और इनफिनिक्स को ज्यादा टाइम लगा। वहीं दोनों में 5,000एमएएच होने पर भी फुल चार्ज के बाद रियलमी सी65 की बैटरी ने तगड़ा बैकअप दिया तथा यहां इनफिनिक्स हॉट 50 बहुत पीछे छुट गया।

दोनों फोंस के 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट की कीमत में सिर्फ 500 रुपये का फर्क है। यूं तो दोनों फोन काफी हद तक आपस में मेल खाते हैं लेकिन बैटरी परफॉर्मेंस के मामले में Realme C65 5G फोन को Infinix Hot 50 5G से बेहतर ऑप्शन कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here