3D curved AMOLED स्क्रीन और 6500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

इनफिनिक्स ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note Edge लॉन्च कर दिया है। यह इंडियन मार्केट में आया MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला दूसरा फोन है। ​इससे पहले Tecno Pova Curve 2 पिछले सप्ताह ही इस चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है। नए इनफिनिक्स नोट ऐज में क्या दिया गया है इसकी पूरी डिटेल और प्राइस की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

इनफिनिक्स नोट ऐज 5जी फोन को MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि यह नया इनफिनिक्स स्मार्टफोन 7,50,000+ Antutu score अचीव कर सकता है। बताते चलें कि इस मोबाइल फोन में 90fps gaming की जा सकती है।

Infinix Note Edge 5G फोन को 2644 × 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह 3D curved AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग के साथ 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह स्क्रीन टीयूवी ब्लू लाइट सर्टिफाइड है। वहीं डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।

फोटोग्राफी के लिए नया इनफिनिक्स नोट ऐज स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Infinix Note Edge में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स नोट ऐज 5जी फोन को तगड़ी 6500mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। ब्रांड का दावा है कि यह 27 मिनट में 50% और 62 मिनट में फुल 100% चार्ज हो सकता है।

Infinix Note Edge को बायपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। इस तकनीक के चलते फोन में गेम खेलते वक्त मोबाइल को चार्जिंग पर लगाने पर करंट बैटरी के बजाय सीधे प्रोसेसर को ट्रांसफर हो जाता है। इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है और फोन हीट नहीं होता है। बताते चलें कि इनफिनिक्स नोट ऐज 10W reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। यानी इस फोन के दूसरा फोन चार्ज कर सकते हैं।

ये वाला इनफिनिक्स LPDDR5X RAM के साथ आया है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और लैगफ्री बनाता है। कंपनी ने इसमें एक्सपेंडेबल रैम तकनीक दी है जो 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत प्रदान करती है। भारतीय बाजार में यह फोन 6जीबी रैम और 8जीबी रैम वेरिएंट्स में लाया गया है जिसे 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर खरीद सकते हैं।

इनफिनिक्स नोट ऐज 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर आया है जो XOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। मोबाइल को धूल व पानी से बचाने के लिए IP65 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और NFC के साथ ही IR Blaster तकनीक भी मिलेगी। वहीं म्यूजिक का मजा लेने के लिए इनफिनिक्स नोट ऐज में JBL के स्टीरियो स्पीकर्स लगाए गए हैं।

कीमत की बात करें तो इनफिनिक्स नोट ऐज 21,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल के 6GB RAM + 128GB storage वेरिएंट का प्राइस है। इसी तरह फोन का 8GB RAM + 128GB storage वेरिएंट 23,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB storage वेरिएंट 25,999 रुपये में लाया गया है। यह नया इनफिनिक्स मोबाइल Silk Fibre (Green), Stellar Blue और Lunar Titanium कलर में 25 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Infinix Note Edge Price
Rs. 24,999
Go To Store
See All Prices

1 COMMENT

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here