6500mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन के साथ पेश हुआ Infinix Note 60 5G फोन

Join Us icon

इनफिनिक्स फैंस के लिए फरवरी का महीना बड़ा खुशगवार साबित हो रहा है। इस सप्ताह कंपनी ने इंडिया में जहां Infinix Note Edge 5G फोन लॉन्च किया है वहीं ग्लोबल मार्केट में Infinix Smart 20 के साथ ही Infinix Note 60 और Note 60 Pro स्मार्टफोन उतारे हैं। इनफिनिक्स नोट ऐज की डिटेल्स यहां और स्मार्ट 20 की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। नोट 60 सीरीज के प्रो मॉडल की जानकारी यहां क्लिक कर देख सकते हैं और इनफिनिक्स नोट 60 5जी फोन की फुल डिटेल्स आगे दी गई है।

इनफिनिक्स नोट 60 5जी फोन Aluminum Unibody डिजाइन पर बना है जो इसे वजन में हल्का बनाता है और प्रोसेसिंग के दौरान पैदा होने वाली हीट को तेजी से बाहर निकाल फेंकता है। मोबाइल के लेफ्ट फ्रेम पर कस्टमाइज़ेबल One-Tap Button लगाया गया है जिसे सिंगल टैप कर फ्लैश लाइट, AI फीचर और रिंग/साइलेंट मोड सहित कई ऑप्शन एक्सेस किए जा सकते हैं।

Infinix Note 60 स्मार्टफोन 2644 x 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लाया गया है। यह LTPS AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस के साथ 2800Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 2304Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कोर्निंग Gorilla Glass 7i से लैस है।

प्रोसेसिंग के लिए इनफिनिक्स नोट 60 5जी फोन को MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर 8-कोर सीपीयू है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Mali-G615 जीपीयू लगाया गया है।

ग्लोबल मंच पर Infinix Note 60 5G फोन 8जीबी रैम के साथ पेश किया है। यह मोबाइल एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो स्मार्टफोन की 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत प्रदान करती है। यह इनफिनिक्स फोन LPDDR5X RAM + UFS2.2 Storage तकनीक पर काम करता है। ग्लोबल मार्केट में इसे 128जीबी और 256जीबी मेमोरी पर बेचा जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स नोट 60 स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.59 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए Infinix Note 60 5G फोन को तगड़ी 6500mAh बैटरी से लैस किया गया है। कंपनी इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। इसके साथ ही फोन में 30W Wireless चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मौजूद है। नया इनफिनिक्स नोट 60 स्मार्टफोन 10वॉट वायर्ड और 5वॉट वायरलेस Reverse Charging तकनीक सपोर्ट करता है।

मोबाइल गेम खेलने का शौक पूरा करने के​ लिए इस फोन में 4758mm² 3D VC कूलिंग सिस्टम लगाया गया है और इस फोन में 120FPS पर गेम खेले जा सकता है। इनफिनिक्स नोट 60 एंड्रॉयड 16 आधारित XOS 16 पर आया है जिसके साथ कंपनी 3 ओएस और 5 सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। इस मोबाइल में IR Blaster जैसे काम के फीचर के साथ IP64 रेटिंग भी दी गई है। फिलहाल फोन प्राइस अनाउंस नहीं हुआ है। इसकी जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here