7,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है OPPO K13 5G फोन! मोबाइल रिटेल बॉक्स हुआ लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/oppo-k13-box.jpg

ओपो ने कल ही बताया है कि वह भारत में अपनी ‘के’ सीरीज का विस्तार करते हुए OPPO K13 5G फोन लॉन्च करने वाली है। फिलहाल सिर्फ फोन का नाम ही बताया गया है लेकिन लॉन्च टाइमलाइन की डिटेल्स शेयर नहीं की गई है। लेकिन कंपनी की घोषणा से पहले ही 91मोबाइल्स को ओपो के13 5जी का रिटेल बॉक्स प्राप्त हो गया है जिसकी फोटो आप नीचे देख सकते हैं। इस अपकमिंग ओपो 5जी फोन की लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।

OPPO K13 5G रिटेल बॉक्स की फोटो :

OPPO K13 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले : ओपो के13 5जी फोन को 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन होगी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है।

प्रोसेसर : OPPO K13 5G को क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 6 जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। बता दें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

कैमरा : लीक के मानें तो यह 5जी ओपो मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर मिलने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO K13 में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए ओपो के13 5जी फोन को तगड़ी 7,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। गौरतलब है कि अगर यह सच साबित हुआ तो OPPO K13 ब्रांड का पहला फोन होगा जिसमें इतनी बड़ी बैटरी मिलेगी। वहीं लीक के अनुसार यह मोबाइल 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा।

OPPO K12 स्पेसिफिकेशन्स

प्रोसेसर : ओपो के13 चाइना में उपलब्ध है जो Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट पर काम करता है। इस ओपो मोबाइल में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलती है।

डिस्प्ले : OPPO K12 में 6.7-इंच की FHD+ AMOLED डिसप्ले दी गई है। इस फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1100निट्स ब्राइटनेस के साथ HDR10+ का सपोर्ट मिलता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए यह ओपो 5जी फोन में 5,500mAh बैटरी बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 100W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग तकनीक दी गई है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए ओपो के12 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।