144Hz AMOLED स्क्रीन और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ डिफरेंट डिजाइन वाला Pova 8 Pro 5G फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/Pova-8-Pro-specs.jpg

Tecno सब-ब्रांड पोवा ने अपना नया मोबाइल भारतीय बाजार में उतार दिया है। जून महीने में Pova 8 5G पेश करने के बाद अब कंपनी की ओर से Pova 8 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया गया है। यह भी डिफरेंट डिजाइन वाला फोन है जिसके बैक पैनल पर लाइट्स चमकती है। बड़ी 6500mAh बैटरी, 1.5K AMOLED स्क्रीन और MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर की ताकत से लैस नए 5जी फोन पोवा 8 प्रो की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Pova 8 Pro डिजाइन

पोवा 8 प्रो डिफरेंट लुक वाला फोन है। इसे कंपनी ने Alive Matrix डिस्प्ले के साथ पेश किया है जो बैक पैनल पर रियर कैमरा सेटअप के साथ ही लगी है। इस छोटी सी डॉट-मैट्रिक्स ​डिस्प्ले है जिसमें कई तरह के ऐनिमेशन भी चलाए जा सकते हैं। Pova 8 Pro में कंपनी ने कस्टमाइज़ेबल LED लाइट्स लगाई हैं जो नोटिफिकेशन्स, चार्जिंग स्टेट्स, काउंटडाउन टाइम और कॉलर आईडी इत्यादि को दिखाती है। इसमें घड़ी भी चलती रही है। भारतीय बाजार में इस 5जी फोन को Tundra Green, Graphite Black और Arc White कलर में लॉन्च किया गया है।

Pova 8 Pro स्पेसिफिकेशन्स

पोवा 8 प्रो 5जी फोन को MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 7,92,798 आया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह नया 5जी फोन Arm Mali-G615 MC2 जीपीयू सपोर्ट करता है। हैवी परफॉर्मेंस के दौरान भी फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5K IceShield VC कूलिंग सिस्टम लगा है।

Pova 8 Pro 5G फोन को कंपनी ने 2644 x 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर पेश किया है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2592Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। पोवा 8 प्रो में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है और स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए इसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन लेयर दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए पोवा 8 प्रो 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 700C मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल Ultrawide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया 5जी फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Pova 8 Pro बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है। पावर बैकअप के ​लिए इसे तगड़ी 6500mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 10 घंटे, 40 मिनट का रहा है। कंपनी ने इस फोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है जो लंबे समय तक यूजर्स को साथ निभा सकती है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए पोवा 8 प्रो 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

पोवा 8 प्रो एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो HiOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NFC के साथ ही Infrared सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह IP69K रेटिंग वाला 5जी फोन है जो मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के साथ ही इसे कीचड़, तेल व गर्म लि​क्विड जैसे पदार्थों से भी बचाने में मदद करता है।

Pova 8 Pro प्राइस

पोवा 8 प्रो इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 49,999 रुपये है। वहीं मोबाइल के टॉप वेरिएंट को 12GB RAM + 512GB Storage पर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 54,999 रुपये है। फोन की सेल 21 अगस्त से शुरू होगी जिसे फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में कंपनी इस मोबाइल पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट देगी जिसके बाद Pova 8 Pro प्राइस 46,999 रुपये पड़ेगा।