अपकमिंग 5G फोन Redmi Note 15 SE की स्पेसिफिकेशन्स हुई अनाउंस, Redmi Note 15 के कितना अलग देखें यहां

Join Us icon

Xiaomi सब-ब्रांड Redmi ने पिछले सप्ताह ही बता दिया था कि वह इंडिया में 2 अप्रैल को Redmi Note 15 SE लॉन्च करेगी। यह मोबाइल जनवरी 2026 में लॉन्च हुए Redmi Note 15 5G फोन के Special Edition के तौर पर आएगा। अभी तक मोबाइल यूजर्स को कन्फ्यूजन थी कि मार्केट में बिक रहे रेडमी नोट 15 और अपकमिंग मोबाइल रेडमी नोट 15 एसई में क्या समानता और क्या अंतर होगा। वहीं आज ब्रांड की ओर से दोनों स्मार्टफोंस का डिफरेंस बता दिया गया है।

कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि 2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होने वाले Redmi Note 15 SE 5G को 5800mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। यह Redmi Note 15 5G फोन से बड़ी है जो 5520mAh बैटरी के साथ आया था। यानी रेडमी फोन के स्पेशल एडिशन में ग्राहकों को बड़ी बैटरी मिलेगी। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जाएगा।

यह फोन बैटरी 5 साल की हेल्थ के साथ आएगी। वहीं कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि फुल चार्ज के बाद रेडमी नोट 15 एसई स्मार्टफोन में 44 घंटे से अधिक का बैकअप मिल जाएगा। Redmi Note 15 5G और Redmi Note 15 SE 5G का दूसरा बड़ा अंतर इन दोनों स्मार्टफोंस का कैमरा है। नया नोट 15 एसई 50 मेगापिक्सल कैमरा पर लॉन्च होगा। यह 4K Video recoding कर सकेगा।

रेडमी नोट 15 5जी फोन की बात करें तो यह 108MP Camera वाला फोन है। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.7 अपर्चर वाला 108-मेगापिक्सल का OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह Redmi 5G फोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Note 15 SE में भी 20MP Selfie कैमरा मिल सकता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो रेडमी नोट 15 एसई 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह मोबाइल चिपसेट रेडमी नोट 15 5जी फोन में लगा है। यह 4नैनोमीटर प्रोसेस पर बना सीपीयू है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता है। ब्रांड के मुताबिक यह पिछली जेरनेशन की तुलना में 10% GPU और 30% CPU परफॉर्मेंस बूस्ट कर सकता है। रेडमी का कहना है कि Note 15 SE 5G 48 महीने की लैग-फ्री परफॉर्मेंस के साथ आएगा।

अपकमिंग रेडमी नोट 15 एसई 5जी फोन इंडियन मार्केट में तीन कलर मॉडल्स में बिकेगा। इनके नाम Carbon Black, Frosted White और Crimson Reserve होंगे। Redmi Note 15 SE की थिकनेस 7.35mm है जो ब्लैक कलर मॉडल में मिलेगी। वहीं अन्य दोनों कलर वाले रेडमी फोन की मोटाई 7.4mm और 7.82 बताई गई है। इस रेडमी फोन को Curved AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा।

Redmi Note 15 5G

Redmi Note 15 5G की कीमत की बात करें तो यह 22,999 रुपये का मोबाइल है। इसमें 8GB RAM के साथ 128GB Storage मिलती है। वहीं स्मार्टफोन के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। हमारा अनुमान है कि अपकमिंग Redmi 5G फोन Note 15 SE को 20 हजार रुपये की रेंज में लाया जा सकता है। बहरहाल प्राइस के लिए 2 अप्रैल का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here