10000 से कम का 5G फोन आज से बिकेगा! जानें कैसा है यह सस्ता मोबाइल Vivo T4 Lite

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/Vivo-T4-Lite.jpg

10 हजार से कम का 5जी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आज यानी 2 जुलाई से इंडिया में सबसे नया लो बजट मोबाइल फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है। हम बात कर रहे हैं Vivo T4 Lite की जिसकी पहली सेल आज है। यह सस्ता 5जी फोन 50MP Camera के साथ तगड़ी 6,000mAh Battery सपोर्ट करता है। इस मोबाइल की शुरुआती कीमत जहां 10 हजार रुपये से कम है वहीं लॉन्च ऑफर के तहत 8GB RAM वाला 5G फोन 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Vivo T4 Lite 5G प्राइस

वीवो टी4 लाइट 5जी फोन भारतीय बाजार में तीन रैम वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी होगी। कंपनी शुरुआती सेल में इस मोबाइल के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर 500 रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है। इस छूट के साथ Vivo T4 Lite का स्टार्टिंग प्राइस सिर्फ 9,499 रुपये पड़ेगा। इस रेट में ग्राहकों को 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलेगी।

इसी तरह ऑफर के तहत 6जीबी रैम वेरिएंट को 10,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा और 8GB RAM 5G फोन 12,499 रुपये में परचेज किया जा सकता है। यह बैंक डिस्काउंट SBI, HDFC और Axis Bank के ग्राहकों को मिलेगा जो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये पेमेंट करने पर 500 रुपये की छूट पा सकेेंगे। यह लेटेस्ट वीवो फोन आज से ही Titanium Gold व Prism Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

Vivo T4 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स

परफॉर्मेंस

वीवो टी4 लाइट 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस लो बजट 5जी फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी

यह सस्ता वीवो 5जी फोन इंडिया में 4जीबी, 6जीबी और 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा है। इस तकनीक के चलते मोबाइल की फिजिकल रैम में एक्स्ट्रा वचुर्अल रैम को जोड़कर फोन को 16GB RAM (8जीबी + 8जीबी) तक की ताकत दी जा सकती है। वीवो टी4 लाइट LPDDR4X RAM + UFS 2.2 Storage सपोर्ट करता है।

डिस्प्ले

Vivo T4 Lite 5G फोन 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाल स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000निट्स पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। यह सस्ता 5जी फोन आई प्रोटेक्शन (TÜV Rheinland) सर्टिफाइड है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए वीवो टी4 लाइट 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो का सस्ता 5जी फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

Vivo T4 Lite 5G में पावर बैकअप के​ लिए मोबाइल में ताकतवर 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे सेगमेंट का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन कहा है। ब्रांड के मुताबिक फुल चार्ज के बाद इसपर लगातार 9 घंटे तक BGMI या FreeFire जैसे गेम खेले जा सकते हैं। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए टी4 लाइट में 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

See Full Specs

Vivo T4 Lite 5G फीचर्स

10 हजार से कम के 5G फोन

स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस
Redmi 14C 9,999 रुपये
iQOO Z10 Lite 9,999 रुपये
Samsung Galaxy F06 9,999 रुपये

Best Competitors

See All Competitors