
इंडियन मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल ने जून महीने में अपना सस्ता 5जी फोन Lava Bold N2 5G भारत में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 4GB RAM + 64GB Storage पर लाया गया था जिसका प्राइस 12,999 रुपये है। इसी स्मार्टफोन को अब और भी एडवांस व पावरफुल करते हुए कंपनी ने लावा बोल्ड एन2 5जी का 128GB Storage वेरिएंट भी मार्केट में उतार दिया है। यह 128जीबी मेमोरी वाला 15000 से कम का 5जी फोन बनकर आया है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Lava Bold N2 5G प्राइस
नया वेरिएंट 4GB RAM + 64GB Storage पर लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 14,499 रुपये है। यह न्यू फोन वेरिएंट शॉपिंग साइट अमेजन पर सेल के लिए लिस्ट हो गया है। बैंक ऑफर के तहत इसपर 1250 तक का डिस्कांउट मिल रहा है जिसके बाद इसे सिर्फ 13,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इस सस्ते 5जी फोन के 12,999 रुपये वाले 64जीबी मेमोरी वेरिएंट को 1,000 रुपये की छूट के साथ 11,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। अमेजन पर फोन लिस्टिंग देखने के लिए (यहां क्लिक) करें।
Lava Bold N2 5G स्पेसिफिकेशन्स
लावा बोल्ड एन2 बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को तगड़ी 6000mAh battery से लैस किया गया है। कंपनी की मानें तो सिंगल चार्ज में इस स्मार्टफोन पर लगातार 13 घंटे तक YouTube वीडियोज़ देखी जा सकती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 1 घंटा यूट्यूब चलाने पर 5% बैटरी ड्रॉप दर्ज हुई थी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए Bold N2 5G फोन को 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
Lava Bold N2 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। यह स्टॉक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसमें कोई बाहरी यूआई लेयर नहीं दी गई है। यानी यूजर्स को इसमें ब्लोट-फ्री और ऐड-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना UNISOC T8200 चिपसेट दिया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह सस्ता 5जी फोन 494019 AnTuTu score अचीव कर चुका है। लावा बोल्ड एन2 5जी फोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। यह तकनीक स्मार्टफोन की 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत देती है। इस लावा मोबाइल को LPDDR4X RAM से लैस किया गया है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने में मदद करती है।
Lava Bold N2 5G फोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। बताते चलें कि यह लावा फोन Regal Gold और Billionaire Blue कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Lava Bold N2 5G में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है। फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड मांउटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है।












