15000 तक के 5G मोबाइल फ़ोन्स 2025, देखें पूरी लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/03/galaxy-a54-5g-phone.jpg

अगर आप अपने लिए एक सस्ते 5G फोन की तलाश कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला है। ग्राहकों की मांग और जरूरत को देखते हुए हमने एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें भारतीय बाजार में मौजूद 15,000 रुपये तक के सबसे नए 5G फोंस मौजूद हैं। इन सभी मोबाइल्स की कीमत 15,000 रुपये से कम है, जो आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं। (best 5g phone under 15000)

15,000 रुपये में 5G फोन

यह लिस्ट लेटेस्ट लॉन्च के आधार पर अपडेट की जाती है। इंडियन मार्केट में उतारे गए 5G फोन के आधार पर हम इसे समय-समय पर अपडेट करते रहते हैं। हालांकि यहां दिए गए प्राइस और सेल प्राइस में अंतर हो सकता है। इसमें हम ज्यादातर लॉन्च प्राइस का जिक्र करते हैं और ऑफर्स के बारे में यहां जानकारी नहीं होती है। क्योंकि ऑफर्स समय-समय पर बदलते रहते हैं। यदि आप सबसे सस्ता 5G फोन के बारे में जानकारी चाहते हैं तो यहां क्लिक कर सकते हैं।

Vivo T4x

लॉन्च प्राइसः 13,999 रुपये

Vivo T4x

वीवो ने पिछले साल लॉन्च T3x मॉडल का अपग्रेड वर्जन इस बार पेश किया है। कंपनी ने Vivo T4x को उतार है जो 15 हजार रुपये के प्राइस में (vivo 5g mobile under 15000) काफी दमदार मना जा सकता है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट पर काम करता है जो की 4 नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर तैयार है। फोन में 2.5GHz तक का क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। 5G के लिए इसमें FDD N1 / N3 / N5 / N8 / N28 बैंड के साथ TDD N40 / N77 / N78 बैंड का सपोर्ट मिल जाता है।

यह फोन 6GB और 8GB की रैम मैमोरी के साथ आता है और इसका 8जीबी वाला मॉडल 15 हजार रुपये से कम में उपलब्ध है। वहीं मैमोरी के लिए 128GB और 256GB का ऑप्शन है। हालांकि 15 रुपये से कम में 128GB मैमोरी और 8GB रैम वाला फोन उपलब्ध है।

वहीं फोन में 6.72-इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी स्क्रीन, 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश और 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ दिया गया है। रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का कैमरा कॉम्बिनेशन मिलता है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए Vivo T4x में 6,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है और यह 44 वाट की फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट करता है।

Vivo T4x प्राइस और डिटेल्स

Infinix Note 50X 5G

लॉन्च प्राइसः 11,499 रुपये

इस रेंज में इनफिनिक्स का भी एक फोन काफी अच्छा कहा जा सकता है। यह फोन है Infinix Note 50X। कंपनी ने इसे MediaTek के Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर पर पेश किया है और इसमें 2.5 GHz का ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही 6GB और 8GB रैम मैमोरी आपको मिल जाती है। स्टोरेज के लिए 128GB का ऑप्शन उपलब्ध है। 5G के लिए यह फोन FDD N1 / N3 / N5 / N7 / N8 / N12 / N20 / N28 / N66 बैंड और TDD N38 / N40 / N41 / N71 / N77 / N78 बैंड सपोर्ट करता है। आप कह सकते हैं कि भारत में हर जगह यह 5जी नेटवर्क पर बिना रुके चलेगा।

वहीं डिस्प्ले की बात करें तो Infinix Note 50X में 6.67 इंच की IPS LCD स्क्रीन है जो 720×1600 पिक्सल रेजल्यूशन और 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आती है। वहीं इसमें 672 पीक ब्राइटनेस मिल जाता है।

फोन को डुअल रियर कैमरे से लैस किया गया है जहां मेन कैमरा 50 MP का है और दूसरा सेंसर 8 MP का दिया गया है। फ्रंट में 8 MP का कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5500mAh की बैटरी है और यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Infinix Note 50X 5G प्राइस और डिटेल्स

Samsung Galaxy M16 5G

लॉन्च प्राइसः 12,499 रुपये

Samsung Galaxy M16 5जी फोन भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको 6.74-इंच की FHD+ Super AMOLED डिसप्ले है जो 90Hz ​स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके साथ ही फोन Vision Booster जैसी तकनीक से लैस है जो लंबे समय तक फोन देखने पर भी आपकी आंखों को सुरक्षित रखने का भरोसा देता है।

यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 4GB और 6GB के साथ 8GB की रैम मैमोरी मिल जाती है और सभी मॉडल 15 हजार रुपये से कम में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही तीनों मॉडल में आपको 128GB की स्टोरेज मिल जाती है। 5G के लिए यह FDD N1 / N3 / N5 / N7 / N8 / N28 / N66 के साथ TDD N40 / N41 / N77 / N78 बैंड को सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी की बात की जाए तो Samsung Galaxy M16 में ट्रिपल रियर कैमरा है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में आपको 5,000mAh की बैटरी के साथ 25 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है।

Samsung Galaxy M16 5G प्राइस और डिटेल्स

realme P3x 5G

लॉन्च प्राइसः 13,999 रुपये

यदि आप बजट में लेटेस्ट प्रोसेसर वाला फोन लेना चाह रहे हैं तो फिर realme P3x को देख सकते हैं।  यह फोन मीडियाटेक के नए डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट पर काम करता है और इसमें ऑक्टा कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। वहीं फोन में 8GB की रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है। 5G के लिए यह फोन FDD N1 / N3 / N5 / N8 / N28 बैंड के साथ TDD N40 / N41 / N77 / N78 बैंड को सपोर्ट करता है।

realme P3x के दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की डिस्प्ले है। इसमें 120 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ 950 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने डुअल रियर कैमरे से इसे लैस किया है। फोन में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जबकि 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी एआई कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6,000एमएएच बड़ी बैटरी है जो 45 वाट फास्ट चार्जिंग दिया गया है।

Realme P3x 5G प्राइस और डिटेल्स

iQOO Z10X 5G

लॉन्च प्राइसः 13,499 रुपये

iQOO Z10x स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों मामले में बेहर है। फोन में 6.72 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश और 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

कंपनी ने इसे MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर पेश किया है जो 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना है। वहीं इसमें 2.5 GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 6GB और 8GB की रैम मैमोरी दी गई है और आपको 128GB की स्टोरेज मिल जाती है। रही बात 5जी की तो फोन में FDD N1 / N3 / N5 / N8 / N28 बैंड के साथ TDD N40 / N77 / N78 बैंड का सपोर्ट मिलता है।

वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें एफ 1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ 2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के लिए उपयुक्त है।फोन में आपको 6,500mAh की बैटरी है 44 वाट चार्जर के साथ उपलब्ध है।

iQoo Z10x 5G प्राइस और डिटेल्स

CMF Phone 1

लॉन्च प्राइसः 15,999 रुपये

हालांकि CMF Phone 1 को 15 हजार रुपये से ज्यादा के प्राइस में लॉन्च किया गया था लेकिन प्राइस कट के बाद अब इसे 15,000 रुपये से कम में लिया जा सकता है। फोन के स्पेसिफिकेशन काफी अच्छे हैं। CMF Phone 1 में 6.67 इंच की स्क्रीन है जो 2,000 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आता है। वहीं कंपनी ने Super AMOLED LTPS पैनल का इस्तेमाल है।

यह फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 2.5GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 6GB और 8GB रैम मैमोरी है। दोनों मॉडल अभी 15 हजार से कम में उपलब्ध हैं। दोनों ही वेरिएंट्स में 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। 5G के लिए इसमें FDD N1 / N3 / N5 / N8 / N28 और TDD N38 / N40 / N41 / N77 / N78 बैंड का सपोर्ट मिल जाता है।

कैमरे की तरफ रुख करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप रियर पैनल में दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50MP का है और कंपनी ने सोनी सेंसर का उपयोग किया है। वहीं दूसरा सेंसर पोट्रेट लेंस है। फ्रंट पैनल पर 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

CMF Phone 1 प्राइस और डिटेल्स

Tecno Pova 6 Neo 5G

लॉन्च प्राइसः 12,999 रुपये

Tecno Pova 6 Neo भी काफी अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ आता है और डिजाइन के मामले में भी यह काफी स्टाइलिश है। फोन में 6.67 इंच की IPS LCD स्क्रीन है और जो HD+ पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं इसमें 580 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है।

यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है और इसमें आपको 2.4 GHz का ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है। वहीं यह फोन 6GB और 8GB की रैम मैमोरी ऑप्शन में उपलब्ध है और 128GB और 256GB का स्टोरेज मिल जाता है। फोन में 5G के लिए SA और NSA दोनों बैंड सपोर्ट हैं।

फोटोग्राफी के लिए Tecno Pova 6 Neo के रियर पैनल पर 108 MP का मेन कैमरा के साथ सेकेंडरी कैमरा एआई है। वहीं इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा आपको देखने को मिल जाएगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी 18 वाट चार्जिंग के साथ दिया गया है।

Tecno Pova 6 Neo 5G प्राइस और डिटेल्स

Realme 14x 5G

लॉन्च प्राइसः 11,999 रुपये

रियलमी 14एक्स ब्रांड का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 15 हजार के बजट में IP69 रेटिंग प्रदान करता है। इसे 6जीबी रैम मॉडल का रेट 14,999 रुपये और 8जीबी रैम का प्राइस 15,999 रुपये है। इसे 18 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल Dimensity 6300 पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6,000mAh Battery और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच स्क्रीन सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल बैक कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Realme 14x 5G प्राइस और डिटेल्स

POCO M7 Pro 5G

लॉन्च प्राइसः 11,999 रुपये

पोको एम7 प्रो भी 17 दिसंबर को लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 20MP Selfie Camera और 50MP Sony LYT600 डुअल रियर कैमरा कैमरा इसी बड़ी खूबी है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस में ताकतवर 5,110mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इस पोको फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच OLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है। इसमें 8GB वर्चुअल रैम भी मिलती है।

Poco M7 Pro 5G प्राइस और डिटेल्स

Vivo T3x 5G

लॉन्च प्राइसः 13,999 रुपये

Vivo T3x में 6.72-इंच का फ्लैट FHD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वीवो T3x में स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर है। यह माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से 1 टीबी तक स्टोरेज प्रदान करता है। फोन में 50MP + 2MP रियर कैमरा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। स्मार्टफोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की दमदा बैटरी है। यह एंड्रॉयड 14-आधारित फनटचOS 14 पर रन करता है। Vivo T3x के एंट्री-लेवल मॉडल की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 4GB रैम दी गई है। इसके अलावा, 6GB और 8GB रैम वैरियंट चुनने का विकल्प है, जिनकी कीमत क्रमशः 14,999 रुपये और 16,499 रुपये है।

Vivo T3x 5G प्राइस और डिटेल्स

Moto G64 5G

लॉन्च प्राइसः 14,999 रुपये

G64 5G में 6.5 इंच FHD+ IPC LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 560 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 प्रोसेसर पर रन करता है। यह एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में बॉक्स के अंदर 33W फास्ट चार्जर के साथ 6,000 एमएएच की बड़ी बैटरी बैकअप मिलती है। मोटोरोला के इस फोन में 50MP(OIS)+8MP रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा है। मोटोरोला का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन दो स्टोरेज वैरियंट में आता है- 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है, वहीं 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है।

Moto G64 5G प्राइस और डिटेल्स

Realme Narzo 70 5G

लॉन्च प्राइसः 14,999 रुपये

स्मार्टफोन में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 5G प्रोसेसर पर रन करता है। यह डायनामिक रैम फीचर के साथ 16GB तक एक्सपेंडेबल रैम की सुविधा देता है। realme narzo 70 5G डुअल रियर कैमरा सेटअप और एलईडी के साथ आता है। इसमें 50 एमपी के प्राइमरी कैमरा के साथ 2 एमपी का एक अन्य कैमरा है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी और 45वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। Realme Narzo 70 5G फोन भी दो वैरियंट में उपलब्ध है: 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है, वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है।

Realme Narzo 70 5G प्राइस और डिटेल्स

Samsung Galaxy F15 5G

लॉन्च प्राइसः 12,999 रुपये

F15 5G में 6.5-इंच FHD+ sAMOLED डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बजट स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर दिया गया है। गैलेक्सी F15 5G माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 1TB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। Samsung Galaxy F15 5G में रियर पैनल पर f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी, 5MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल और 2MP का डेप्थ लेंस LED फ्लैश के साथ दिया गया है, वहीं सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 13MP का कैमरा है। स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 4 साल OS अपडेट मिलता है। सैमसंग गैलेक्सी F15 5G फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 12,999 रुपये है, जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 17,999 रुपये है।

OPPO A59 5G

Launch Price – ₹14,999

यह ओपो मोबाइल 22 दिसंबर, 2023 को इंडिया में लॉन्च हुआ है। इसे 4जीबी रैम और 6जीबी रैम में खरीदा जा सकता है तथा शुरूआती कीमत 14,999 रुपये है। ओपो ए59 5जी फोन 7 5G Bands सपोर्ट करता है जिनमें n1, n3, n5, n8, n28B, n77 और n78 शामिल हैं। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक ​डाइमेंसिटी 6020 आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है।

OPPO A59 5G फोन में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.56 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। इसमें 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 6जीबी रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी भी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह ओपो मोबाइल 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

OPPO A59 5G प्राइस और डिटेल्स

LAVA Storm 5G

Launch Price – ₹14,999

यह लावा मोबाइल 21 दिसंबर 2023 को भारतीय बाजार में पेश हुआ है जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। इस प्राइस पर 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन में 8 5जी बैंड्स दिए गए हैं जिनमें n1, n3, n5, n8, n28, n41, n77 और n78 शामिल हैं। ये सभी 6mm wave bands हैं। लावा स्ट्रोम 5जी फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है।

लावा स्ट्रोम 5जी फोन में 6.8 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर + 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए LAVA Storm 5G 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

LAVA Storm 5G प्राइस और डिटेल्स

LAVA Blaze Pro 5G

Launch Price – ₹12,499

लावा ब्लेज़ प्रो 5जी स्मार्टफोन 8 5G Bands सपोर्ट करता है जिनमें n1/n3/n5/n8/n28/n41/n77/n78 5जी बैंड्स शामिल है। यह मोबाइल फोन 12,499 रुपये की कीमत पर आया है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन लॉन्च डेट 26 सितंबर तथा फर्स्ट सेल डेट 3 अक्टूबर है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच फुलएचडी+ 120हर्ट्ज़ पंच-होल डिस्प्ले मिलती है। यह डिवाइस मीडियाटेक डिमेनसिटी 6020 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। फोन में दी गई 8जीबी वचुर्अल रैम से इसे 16जीबी रैम तक की ताकत मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी इस फोन में दी गई है।

LAVA Blaze Pro 5G प्राइस और डिटेल्स

Nokia G42 5G

Launch Price – ₹12,599

नोकिया जी42 5जी फोन 12,599 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है 6 जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन में 5जीबी वचुर्अल रैम भी मिलती है। गौरलतब है कि यह मोबाइल लिमिटेड 5जी नेटवर्क के साथ लाया गया है जिसमें n28 और n78 5G Network bands शामिल हैं।

इस फोन में 6.56 इंच की एचडी+ 90हर्ट्ज़ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसिंग के लिए 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस आक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है तथा 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। यह फोन 20वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

Nokia G42 5G प्राइस और डिटेल्स