20 हजार से कम का 5G फोन आज से बिकेगा, 2000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा Redmi Note 15 SE पर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/redmi-note-15-se-5g-india-launch-price-17999-snapdragon-6-gen-3-5800mah-battery-specs.jpg

रेडमी ने पिछले सप्ताह इंडिया में अपनी ‘नोट सीरीज’ का विस्तार करते हुए कम कीमत वाला 5जी फोन Redmi Note 15 SE लॉन्च किया था। यह 20 हजार से कम का 5जी फोन है जो आज 7 अप्रैल से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। पहली ही सेल में कंपनी इस स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। सस्ता रेडमी फोन कैसे और कहां से खरीद सकते हैं जिसकी विस्तृत जानकारी आगे दी गई है।

Redmi Note 15 SE 5G की कीमत 19,999 रुपये है। यह मोबाइल का स्टार्टिंग प्राइस है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage मिलती है। यही 8GB RAM वाला 5G फोन मॉडल 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन्स में लाया गया है जिनका लॉन्च प्राइस क्रमश: 21,999 रुपये और 23,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर 2,000 रुपये की छूट दे रही है।

डील के तहत रेडमी नोट 15 एसई को सिर्फ 17,999 रुपये में पाया जा सकता है। वहीं छूट के बाद 8जीबी+128जीबी का इफेक्टिव प्राइस 19,999 रुपये और 8जीबी+256जीबी का रेट 21,999 रुपये पड़ेगा। देखा जाए तो स्कीम में 6GB के प्राइस पर ही 8GB RAM वाला फोन खरीदा जा सकता है। कंपनी यह डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत दे रही है जिसके लिए ICICI, SBI और HDFC कार्ड का इस्तेमाल करना होगा।

Redmi Note 15 SE 5G फोन को Carbon Black, Crimson Reserve और Frosted White कलर में खरीदा जा सकता है। इस मोबाइल की सेल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट सहित शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगी। यह मोबाइल 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी परचेज किया जा सकता है। सस्ता रेडमी फोन खरीदने या डील की डिटेल जानने के लिए क्लिक करें : रेडमी / फ्लिपकार्ट

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi Note 15 SE 5G फोन एंड्रॉयड आधारित HyperOS 3 पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल LPDDR4X RAM + UFS2.2 storage

रेडमी नोट 15 एसई 5जी फोन 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इस स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह रेडमी फोन IP65 + IP66 रेटिंग वाला है जो कुछ हद तक डिवाइस को पानी से बचा सकता है।

पावर बैकअप के लिए Redmi Note 15 SE 5G को 5800mAh battery पर लॉन्च किया गया है। यह Redmi Note 15 5G फोन से बड़ी है जो 5520mAh बैटरी के साथ आया था। यानी इस रेडमी फोन के स्पेशल एडिशन में ग्राहकों को बड़ी बैटरी मिल​ती है। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।।

फोटोग्राफी के लिए यह रेडमी 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Light Fusion 400 सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल Depth सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के ​लिए यह स्मार्टफोन 20 मेगापिक्सली फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Xiaomi Redmi Note 15 SE 5G Price
Rs. 21,189
Go To Store
See All Prices
See Full Specs