वीवो ने दिया झटका! डायरेक्ट 4000 रुपये बढ़ा दिया इस vivo 5G फोन का दाम

Join Us icon

vivo T5 5G फोन इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर पर लाया जा रहा है जिसमें बड़ी 7050mAh बैटरी भी लगाई गई है। इस वीवो 5जी फोन के आने से पहले कंपनी ने अपनी ‘टी सीरीज’ के ही अन्य मोबाइल vivo T5x का रेट बढ़ा दिया है। वीवो की ओर से फोन प्राइस पर सीधे 4,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।

vivo T5x 5G प्राइस

वीवो टी5एक्स 5जी फोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का सेलिंग प्राइस अभी तक 24,999 रुपये था जिसकी कीमत अब बढ़कर 27,999 रुपये हो गई है। इस वेरिएंट की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं कंपनी ने 8GB RAM वाले 5G फोन पर सीधे 4,000 रुपये का प्राइस हाइक कर दिया है।

8जीबी रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरिएंट को अभी तक 27,999 रुपये में बेचा जा रहा है लेकिन अब इसे खरीदने के लिए 30,999 रुपये खर्च करने होंगे। इसी तरह 8GB रैम + 256GB मेमोरी वाले फोन की कीमत 30,999 रुपये से बढ़कर 34,999 रुपये हो गई है। बताते चलें कि कंपनी वेबसाइट पर तो ये नई कीमतें लागू हो चुकी है लेकिन शॉपिंग फ्लिपकार्ट पर यह वीवो 5जी फोन अभी भी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।

vivo T5x 5G स्पेसिफिकेशन्स

वीवो टी5एक्स 5जी फोन में 1080 × 2344 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.76-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 382ppi पिक्सल डेंसिटी और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को वैड हैंड टच तकनीक से लैस किया है जिसके चहते गीली उंगलियों से भी मोबाइल टच काम करता है।

यह vivo 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी के मुताबिक यह वीवो 5जी फोन 1 मिलियन AnTuTu score अचीव कर सकता है। वहीं बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें 4D Game Vibration और Game Voice Changer जैसे फीचर भी मौजूद हैं।

पावर बैकअप के लिए यह वीवो का 5जी फोन 7200mAh battery सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 40 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकती है। वीवो ने नए स्मार्टफोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वीवो टी5एक्स रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस है जो इसे पावरबैंक भी बनाती है।

फोटोग्राफी के लिए vivo T5x 5G फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह MIL-STD-810h मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड स्मार्टफोन है जो जमीन पर गिरने के बाद भी टूटेगा नहीं। फोन को प्राप्त IP69+ रेटिंग के चलते डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के साथ ही यह फोन -20 डिग्री की ठंड और 50 डिग्री की गर्मी भी झेल सकता है। फोन में मॉइस्चर डिटेक्शन फीचर भी दिया गया है जो मोबाइल के अंदर घुसे पानी को बाहर निकाल फेंकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here