18,999 रुपये में लॉन्च होगा 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन वाला 5G फोन OPPO A6s

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/OPPO-A6c-1.jpg

91मोबाइल्स ने पिछले सप्ताह ही अपनी एक्सक्लूसिव न्यूज में बताया था कि ओपो कंपनी इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन ए6एस लेकर आ रही है। इस ओपो मोबाइल का स्टॉक रिटेल स्टोर्स पर पहुंचना शुरू हो गया है और इसी सप्ताह फोन की कीमत भी अनाउंस हो जाएगी। लेकिन ब्रांड द्वारा ऑफिशियल घोषणा किए जाने से पहले ही 91मोबाइल्स ने अपनी रिपोर्ट में OPPO A6s 5G प्राइस शेयर कर दिया है।

91मोबाइल्स की रिपोर्ट में सामने आया है कि OPPO A6s 5G फोन इंडिया में दो वेरिएंट्स लॉन्च होगा। बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी जा सकती है जिसका प्राइस 18,999 रुपये बताया गया है। वहीं ओपो ए6एस 5जी फोन के टॉप वेरिएंट को 6RAM + 128GB Storage पर लॉन्च किया जा सकता है जिसकी कीमत 20,999 रुपये बताई गई है। यह ओपो मोबाइल व्हाईट और ब्लू कलर शेड में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

OPPO A6s 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना 8-कोर मोबाइल सीपीयू है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल प्रोसेसर दरअसल दो साल पुराना हो चुका है। ओपो फैंस को इससे निराशा हो सकती है।

सामने आई डिटेल्स के अनुसार ओपो ए6एस 5जी स्मार्टफोन 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले बताई गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में वैट हैंड टच जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

OPPO A6s की बैटरी इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी होगी। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को 6,500mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए यह नया ओपो मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मिलेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार OPPO A6s 5G++ टेक्नोलॉजी सपोर्ट करेगा जो किसी कंपनी के 5जी नेटवर्क को बूस्ट करेगी। यूजर्स को इसमें 11 5जी बैंड्स मिलेंगे।