20 हजार से कम का 5G फोन! डिस्काउंट के साथ शुरू हुई 7900mAh बैटरी वाले POCO M8x 5G की सेल

टेक ब्रांड पोको ने पिछले हफ्ते भारतीय बाजार का पहला Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर वाला फोन POCO M8x 5G पेश किया था। आज 27 अगस्त को यह स्मार्टफोन इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। पहली ही सेल में कंपनी इस बड़ी बैटरी वाले सस्ते 5जी फोन पर 2000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। ऑफर्स के साथ यह 7900mAh Battery वाला स्मार्टफोन 20000 से कम के 5जी फोन की लिस्ट में शुमार हो रहा है। पोको एम8एक्स 5जी फोन मिल रहे डिस्काउंट सहित अन्य डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
POCO M8x 5G प्राइस
पोको एम8एक्स 5जी फोन भारतीय बाजार में दो रैम वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 20,999 रुपये है। वहीं मोबाइल का टॉप वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 22,999 रुपये है। इस पोको 5जी फोन को Black, Blue और Leather Green कलर में लाया गया है। बताते चलें कि पोको एम8एक्स 5जी फोन सिर्फ 3,166 रुपये प्रति माह की No-Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
POCO M8x 5G ऑफर
इस सस्ते 5जी फोन पर कंपनी 2,000 रुपये डिस्काउंट दे रही है। दो हजार की छूट के बाद 4जीबी रैम वेरिएंट 18,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा और 6जीबी रैम वाला मोबाइल 20,999 रुपये में परचेज किया जा सकेगा। यानी ऑफर में 4GB RAM के रेट पर 6GB RAM वाला 5G खरीदा जा सकता है। मजे की बात यह है कि 2000 रुपये की छूट पाने के लिए किसी बैंक क्रेडिट कार्ड की जरूरत भी नहीं है। फर्स्ट डे सेल में 2 हजार का डिस्काउंट सभी ग्राहकों को मिलेगा। 20 हजार से कम में 5जी फोन खरीदने के लिए या स्मार्टफोन डील की डिटेल देखने के लिए (यहां क्लिक) करें।
POCO M8x 5G स्पेसिफिकेशन्स
पोको एम8एक्स 5जी फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 825nits हाई ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है। वहीं साथ ही स्मार्टफोन को Wet Touch फीचर से लैस किया गया है जिसके चलते गीले हाथों से भी मोबाइल डिस्प्ले पर बिना परेशानी यूज़ किया जा सकता है।
POCO M8x 5G इंडिया में बिकने वाला पहला स्मार्टफोन है जिसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट लगा है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह स्मार्टफोन 6,53,645 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है जिसे 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया गया है।
फोटोग्राफी के लिए POCO M8x 5G फोन को डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन में यूजर्स को 2x in-sensor zoom मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया 5जी फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
POCO M8x बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 7900mAh बैटरी दी गई है। पोको की मानें तो फुल चार्ज के बाद नॉर्मल यूज में यह 3 दिन तक मोबाइल को चालू रख सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह 5जी फोन 22.5W Reverse चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है जिसके चलते इस स्मार्टफोन से दूसरे मोबाइल भी चार्ज किए जा सकते हैं।