5,000mAh बैटरी और 4GB RAM के साथ लॉन्च हुआ वीवो का सस्ता 5G फोन Vivo Y31s (t1 Version)

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/01/VIVO-Y31s.jpg

Vivo ने हाल ही में इंडिया में अपनी ‘वाई’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Vivo Y73 लॉन्च किया है जिसने 20,990 रुपये की कीमत पर बाजार में एंट्री ली है। यह मोबाइल फोन 11GB RAM, MediaTek Helio G95 चिपसेट, 64MP कैमरा और 33W 4,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस है जिसे भारत में ऑनलाईन और ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। वहीं आज वीवो ने अपनी होम मार्केट में वाई सीरीज़ के तहत ही एक और नया डिवाईस Vivo Y31s (t1 Version) भी लॉन्च कर दिया है। यह एक budget 5G smartphone है जिसकी कीमत 15,900 रुपये के करीब है।

नए 5G फोन की स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y31s (t1 version) 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है। वीवो के इस फोन को स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत का है तथा फोन की स्क्रीन 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर मौजूद नॉच में फेस अनलॉक फीचर वाला सेंसर भी दिया गया है।

वीवो ने अपने इस फोन को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया है जो ओरिजनओएस 1.0 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का Dimensity 700 चिपसेट दिया गया है। चीनी बाजार में यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 0.5जीबी की वर्चुअल रैम सपोर्ट करता है। वहीं फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वीवो का यह फोन LPDDR4x RAM और UFS 2.1 storage सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वाई31एस (टी1 वर्जन) एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 3.5एमएम जैक और डुअल सिम जैसे फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए में Vivo Y31s (t1 version) में 10वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

Vivo Y31s (t1 version) की कीमत

चीन में Vivo Y31s (t1 version) को 1399 युआन में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 15,990 रुपये के करीब है। वीवो ने अपने इस फोन को Lake Light Blue और Titanium Gray कलर में लॉन्च किया है। हालांकि वीवो का यह फोन भारतीय बाजार कब तक दस्तक देगा इस बात की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।