Vivo लाई नया 5G फोन Y37 Plus! देखें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

वीवो ने अपनी होम मार्केट चीन में ‘वाई सीरीज’ का नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी की ओर से Vivo Y37+ 5G लॉन्च किया गया है जो लो बजट स्पेसिफिकेशन्स के साथ आया है। गौरतलब है कि वाई37 सीरीज चाइना में तकरीबन दो साल से चली आ रही है और इसमें अभी तक Y37, Y37m, Y37c और Y37t जैसे मॉडल्स लाए जा चुके हैं। नए वाई37 प्लस की बात करें तो यह भी एक ऐवरेज फोन ही है जिसमें पुराना प्रोसेसर और हल्का कैमरा लगाया गया है। फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo Y37 Plus 8GB RAM वाला 5G फोन है जिसे चीन में 256GB Storage के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत 1599 युआन है जो इंडियन करंसी अनुसार 21 हजार रुपये के करीब है। चाइना में फोन की सेल Obsidian Black, Glaze Blue और Sunrise Gold कलर में होगी। वीवो वाई37 प्लस 5जी फोन के इंडिया में लॉन्च होने के आसार कम ही हैं।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo Y37+ को 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन स्क्रीन पर 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 1000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।
यह नया वीवो फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 5 के साथ मिलकर काम करता है। हॉं, आपने सही पढ़ा यह दो साल पुराना Android 15 ही है जो 2024 में आया था। वहीं प्रोसेसिंग के लिए वाई37+ में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
चीन में यह वीवो 5जी फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जिसमें एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी भी मौजूद है। मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में यह 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत प्रदान करती है। वहीं फोन में UFS 2.2 256GB storage दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y37+ 5G फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा सपोर्ट करता है और फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। यूजर्स को इसमें 10x digital zoom मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए यह वीवो स्मार्टफोन तगड़ी 6000mAh battery सपोर्ट करता है जिसपर कंपनी 5 साल की बैटरी हेल्थ का दावा कर रही है।
मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं साथ ही यह वीवो 5जी फोन OTG के साथ रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें NFC और infrared सेंसर भी लगाया गया है। वहीं यूजर्स को इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।