8GB RAM और 6000mAh बैटरी वाला नया Vivo 5G फोन चीन में लॉन्च, देखें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस

वीवो ने अपनी होम मार्केट चीन में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह ‘जी’ सीरीज का मोबाइल है जो Vivo G3 5G नाम के साथ आया है। 8GB RAM, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6,000mAh battery इस वीवो 5जी फोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स में से एक है। गौरतलब है कि वीवो जी सीरीज के फोन भारतीय बाजार में नहीं लाए जाते हैं, लिहाजा वीवो जी3 भी इंडिया में लॉन्च नहीं होगा। इस स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
वीवो जी3 5जी फोन चीन में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 1499 युआन है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 18,200 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन का बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज के साथ 1999 युआन में लॉन्च हुआ है जो भारतीय करंसी अनुसार 24,300 रुपये के करीब है।
Vivo G3 5G फोन 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एलसीडी स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक का Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
इंडिया में iQOO Z10 Lite और itel Zeno 5G कुछ ऐसे स्मार्टफोन हैं जो 10 हजार रुपये से कम में इसी मोबाइल चिपसेट की ताकत प्रदान करते हैं। चीन में वीवो जी3 को LPDDR4X RAM और UFS 2.2 Storage पर पेश किया गया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए यह वीवो 5जी फोन Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.4 सहित IR blaster भी सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए यह नया वीवो 5जी फोन तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का सेंसर लगाया गया है, वहीं फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। बताते चलें कि यह वीवो एस3 एंड्रॉयड 15 आधारित OriginOS 5 पर काम करता है।
जैसा कि हमने पहले ही बताया वीवो जी3 5जी फोन इंडिया में लॉन्च नहीं किया जाएगा। इस फोन की मेन यूएसपी इसकी बड़ी बैटरी है। बैटरी के अलावा मोबाइल की अन्य स्पेसिफिकेशन्स औसत हैं जो किसी लो बजट स्मार्टफोन में मिल सकती है। चीनी कीमत को देखते हुए Vivo G3 को ओवर प्राइज्ड 5G फोन कहा जा सकता है। विदेशी बाजार में इसका रेट फीचर्स के हिसाब से कुछ अधिक रखा गया है।
इंडिया में 10 हजार की रेंज में ही Vivo G3 5G फोन जैसी स्पेसिफिकेशन्स पाई जा सकती है। आइकू ज़ेड10 लाइट और आइटेल ज़ेनो जहां इसी प्रोसेसर को 9,999 रुपये और 9,299 रुपये में दे देते हैं। वहीं Tecno Pova 7 और OPPO K13x जैसे स्मार्टफोन 12 हजार रुपये के बजट में 6,000एमएएच बैटरी की ताकत प्रदान करते हैं। कम कीमत पर बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन पसंद करते हैं तो, इन्हें भी कंसीडर किया जा सकता है।