8000mAh बैटरी वाला 5G फोन हो रहा है इंडिया में लॉन्च, देखें realme 16T स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस रेंज

Join Us icon

realme 16, realme 16 Pro और realme 16 Pro+ के बाद अब इस सीरीज का चौथा स्मार्टफोन मॉडल आ रहा है। कंपनी इंडिया में नया 5G फोन realme 16T लॉन्च करने जा रही है। 22 मई को इस अपकमिंग रियलमी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सहित सेल डिटेल्स व मोबाइल ऑफर्स की जानकारी दी जाएगी। इस 5जी फोन के बाजार में आने से पहले ही सामने आई रियलमी 16टी की स्पेसिफिकेशन्स और लीक हुआ फोन प्राइस आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme 16T 5G स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी 16टी 5जी फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है। यह मोबाइल पावरफुल 8000mAh battery के साथ लॉन्च किया जा रहा है। इस बड़ी बैटरी को लेकर ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज के बाद रियलमी 16टी लगातार 3 दिन तक बिना रूके काम कर सकता है और सिंगल चार्ज में इस 14 घंटे तक का मोबाइल गेम प्ले पाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगा।

realme 16T 5G स्मार्टफोन 45W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा और इस मोबाइल में रिवर्स चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया जाएगा। कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो रियलमी 16टी को LumaColor IMAGE Engine के साथ लाया जा रहा है जो लो-लाइट फोटोग्राफी में यूजर्स की मदद करेगा। इस फोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जो एफ/1.8 अपर्चर काम करेगा।

रियलमी 16टी में इसी सीरीज के रियलमी 16 5जी फोन की ही तरह Selfie Mirror ​भी दिया जाएगा। बताते चलें कि यह एक convex लेंस है जिसमें शीशे की तरह खुद को देखकर मोबाइल के बैक कैमरा से ही सेल्फी खींची जा सकेगी। अभी कंफर्म तो नहीं हुआ है लेकिन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 16टी 5जी फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

प्रोसेसिंग के लिए इस रियलमी के अपकमिंग 5जी फोन को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने के लिए रियलमी 16टी को LPDDR4x RAM तकनीक से लैस किया गया जा सकता है।

realme 16T 5G फोन को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल स्क्रीन साइज तो सामने नहीं आया है लेकिन यह 6.7 इंच के आसपास हो सकता है। वहीं ब्रांड ने खुलासा कर दिया है कि फोन डिस्प्ले पर 1200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा। रियलमी 16टी मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाला फोन होगा जिसे डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसमें IP69 Pro रेटिंग भी दी जाएगी।

realme 16T 5G प्राइस रेंज

बीते कुछ दिनों इस अपकमिंग 5जी फोन की कीमत भी इंटरनेट पर लीक हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यह 30 हजाार से कम का 5जी फोन होगा। हमारा अनुमान है कि realme 16T 22,999 रुपये तक के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं मोबाइल के टॉप वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये तक जा सकती है। बहरहाल रियलमी 16टी के पुख्ता प्राइस के लिए फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा। बताते चलें कि ब्रांड द्वारा खुलासा किया जा चुका है, यह मोबाइल Starlight Red और Starlight Black सहित व्हाईट कलर शेड में ​बिकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here