50MP Selfie और 8000mAh बैटरी के साथ OPPO F35 Pro लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

ओपो ने आज अपने फैंस को तोहफा देते हुए इंडिया में ‘एफ35 सीरीज’ को पेश कर दिया है। इस सीरीज के तहत OPPO F35 और OPPO F35 Pro स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। सीरीज के बड़े मॉडल यानी ओपो एफ35 प्रो में 50MP Selfie कैमरा, 8000mAh Battery, 8GB RAM और MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर की ताकत दी गई है जिसकी फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO F35 Pro का कैमरा

OPPO F35 Pro 5G की बड़ी खूबी इस मोबाइल का कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के ​लिए इस स्मार्टफोन को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। ओपो ने इसे Ultra-Wide Natural Selfie Camera का नाम दिया है जो एफ/2.0 अपर्चर, 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और NaturalTone 2.0 जैसे फीचर्स से लैस है।

वहीं ओपो एफ35 प्रो के बैक पैनल पर ​डुअल रियर कैमरा सेटअप लगाया है। इस कैमरा मॉड्यूल में एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। गौरतलब है कि इस ओपो फोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरा से 4K video रिकॉर्ड की जा सकती है।

OPPO F35 Pro स्पेसिफिकेशन्स

ओपो एफ35 प्रो को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पन बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 5000mm SuperCool Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम लगाया गया है जो डिवाइस को ठंडा रखता है। ओपो अपने नए स्मार्टफोन के साथ 72 महीनों को फ्यूएंसी एक्सपीरियंस देने का वायदा कर रही है। वहीं स्मार्टफोन में दी गई रैम एक्सपेंशन तकनीक इसकी फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर पर OPPO F35 Pro को 16GB RAM की ताकत देती है।

ओपो एफ35 प्रो 5जी फोन को 2760 × 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 450ppi और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इस ओपो 5जी फोन को इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए AGC DT-Star D+ की प्रोटेक्शन दी गई है।

पावर बैकअप के लिए ओपो एफ35 प्रो को तगड़ी 8000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। यह 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 15 मिनट का आ चुका है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

ओपो ने अपने नए 5जी फोन एफ35 प्रो को डैमेज-प्रूफ 360 डिग्री Armour Body पर पेश किया है जो इसे मजबूती देती है। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल यूजर्स को ओपो एफ35 प्रो में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स मिलेंगे।

OPPO F35 Pro प्राइस

ओपो एफ35 प्रो 45,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल का स्टार्टिंग प्राइस है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage मिलती है। वहीं यह 8GB RAM वाला 5G फोन 128GB और 256GB स्टोरेज पर लाया गया है जिसका प्राइस क्रमश: 49,999 रुपये और 54,999 रुपये है। ओपो एफ35 प्रो की सेल 11 अक्टूबर से शुरू होगी जिसे Sunrise Orange, Wave Blue और Twilight Brown कलर में खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में ग्राहक इस फोन पर 10% का डिस्काउंट भी पा सकेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here