नोकिया का दावा, गज़ब के फोन करेगा लॉन्च

Join Us icon

साल 2017 टेक जगत तथा गैजेट लवर्स के लिए कई मायनों में खास होने वाला है। अनेंको मोबाईल कंपनियां जहां नई तकनीक वाले फोन तथा गैजेट लॉन्च करने वाली है वहीं मोबाईल जगत का जाना-माना नाम नोकिया एक बार फिर पूरे दम-खम के साथ वापसी को तैयार है।

यह चश्मा आपको बनाएगा जेम्स बॉन्ड

एचएमडी ग्लोबल नोकिया ब्रांड के तहत फरवरी में आयोजित होने वाले वर्ल्ड मोबाईल कांग्रेस 2017 ईवेंट के जरिये स्मार्टफोन बाज़ार में एंट्री लेगी। एक समय में फ़ीचर फोन का बादशाह माने जाने वाली नोकिया अब अपने एंडरॉयड फोन्स के जरिये मोबाईल जगत में बड़ा हेरफेर करने को तैयार है। नोकिया की ओर से एक ताजा खबर ने नोकिया वापसी के रोमांच को और बढ़ा दिया है। नोकिया की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि वह इस साल अपने 6-7 स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय बाज़ार में पेश करने वाली है।

nokiahmd 91Mobiles

नोकिया की ओर से कहा गया है ‘समथिंग अमेज़िंग इज़ कमिंग’ यानि कुछ अद्भुत जल्द ही आने वाला है। जाहिर सी बात है यह नोकिया के आने वाले स्मार्टफोन की खेप का ही शंखनाद है। नोकिया के ये फोन्स पूरे साल अलग-अलग समय पर लॉन्च किए जाएगे, जिनके फ़ीचर्स और स्पोसिफिकेशन्स अन्यों से अलग तथा खास होने की उम्मीद की जा रही है।

देखें एक झलक डुअल कैमरे वाले आॅनर 6एक्स की

ताजा सूचना के अनुसार एचएमडी कंपनी नोकिया ब्रांड के 6 या 7 स्मार्टफोन इस साल इंटरनेशनल मोबाईल मार्केट में लॉन्च करेगी। ये सभी फोन लो-एंड, मीडिल रेंज तथा हाई-एंड डिवाईस होंगे। अपने पहले स्मार्टफोन की शुरूवात कंपनी द्वारा अगले महीने आयोजित होने वाले एमडब्ल्यूसी ईवेंट से की जाएगी।