6000 का फ्लैट डिस्काउंट! 7600mAh बैटरी और 12GB RAM वाला फ्लैगशिप 5G फोन मिल रहा सस्ता

आइकू ने फरवरी महीने में अपना फ्लैगशिप फोन iQOO 15R इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 7600mAh बैटरी और Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ लाया गया था जिसका स्टार्टिंग सेलिंग प्राइस 53,999 रुपये है। दिवाली के मौके पर कंपनी इस स्मार्टफोन के 8GB RAM वेरिएंट पर 5,000 रुपये छूट और 12GB RAM पर 6,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। इस आइकू 5जी फोन पर मिल रही डील की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO 15R प्राइस
सबसे पहले कीमत की बात करें तो आइकू 15आर के 8GB RAM + 256GB Storage वाले बेस वेरिएंट का रेट 53,999 रुपये है। वहीं यह 12GB RAM वाला 5G फोन 256GB और 512GB स्टोरेज सपोर्ट करता है और इस दोनों वेरिएंट्स का प्राइस 59,999 रुपये और 66,999 रुपये है।
iQOO 15R ऑफर
आइकू 15आर पर मिल रहे ऑफर पर नजर डालें तो कंपनी इसके 8जीबी रैम वेरिएंट पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस छूट के बाद 8GB RAM वाला iQOO 15R 48,999 रुपये का पड़ेगा। इसी फोन के 12जीबी रैम वाले 5जी फोन पर 6,000 रुपये की छूट मिल रही है। डिस्काउंट के बाद 256जीबी का इफेक्टिव प्राइस 53,999 रुपये हो जाएगा और 512जीबी मेमोरी वाला फोन 60,999 रुपये का पड़ेगा।
गौरतलब है कि यह 6 हजार रुपये तक की छूट शॉपिंग साइट अमेजन पर मिल रही है जिसके लिए किसी भी बैंक कार्ड की जरूरत नहीं है। कोई भी शख्स इस डील का फायदा उठाकर सस्ता स्मार्टफोन खरीद सकता है। वहीं कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट यह डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत दिया जा रहा है जिसका फायदा HDFC बैंक के ग्राहक उठा पाएंगे। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और ईएमआई, हर तरह की ट्रांजेक्शन पर छूट मिलेगी।
iQOO 15R स्पेसिफिकेशन्स
आइकू 15आर 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Origin OS 6.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 30,78,708 आ चुका है। वहीं हैवी गेमिंग के दौरान फोन हीट रोकने के लिए इसमें 6.5k IceCore VC कूलिंग सिस्टम लगाया गया है।
iQOO 15R 5G फोन 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यूजर्स को इस फोन में HDR 10+ का सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी ने इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया है। यह मोबाइल IP68 + IP69 रेटिंग वाला है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देता है।
फोटोग्राफी के लिए आइकू 15आर डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony LYT700V OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस नए आइकू स्मार्टफोन में 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
पावर बैकअप के लिए आइकू 15आर 5जी फोन में तगड़ी 7600mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और IR Blaster जैसे ऑप्शन मिलते हैं। बताते चलें कि इस 5जी फोन को कंपनी 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश कर रही है।