9000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ आ सकते हैं Honor 700 सीरीज के फोन, 3C साइट पर हुए लिस्ट

Join Us icon

Honor अपनी नई Honor 700 सीरीज को चीन में लॉन्च कर सकता है। इसमें Honor 700 Vitality Edition, Honor 700 Standard Edition और Honor 700 Pro Edition पेश किए जा सकते हैं। वहीं, लॉन्च से पहले सीरीज के तीनों स्मार्टफोन चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो गए हैं। लिस्टिंग के अनुसार, तीनों फोन 5G कनेक्टिविटी और 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Honor 700 सीरीज के तीनों फोन 3C पर हुए लिस्ट

MyDrivers की रिपोर्ट के अनुसार, Honor 700 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन को चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इनमें Honor 700 Vitality Edition, Honor 700 Standard Edition और Honor 700 Pro Edition शामिल हैं।

सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर इन स्मार्टफोन को FAA-AN00, FAP-AN00 और FAS-AN00 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। तीनों फोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करेंगे। लिस्टिंग में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग की पुष्टि होती है। इनके साथ मिलने वाला चार्जिंग एडॉप्टर 20V और 4A आउटपुट सपोर्ट करता है। हालांकि, 3C सर्टिफिकेशन में फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इससे पहले सामने आए लीक्स में इनके कई फीचर्स का सामने आ चुके हैं।

Honor 700 सीरीज के फीचर्स

अब तक आए लीक्स के अनुसार, Honor 700 और Honor 700 Pro में 6.57-इंच की 1.5K OLED फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें चारों तरफ समान बेजल देखने को मिल सकते हैं। खास बात यह है कि दोनों स्मार्टफोन के रियर कैमरा मॉड्यूल के पास 1.72-इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इस रियर डिस्प्ले की मदद से यूजर्स समय और मौसम की जानकारी देख सकेंगे। इसके अलावा मैसेज और नोटिफिकेशन पढ़ने तथा म्यूजिक कंट्रोल करने जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

कैमरा की बात करें तो Honor 700 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन में 200MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, Honor 700 Pro Edition में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। Honor 700 और Honor 700 Pro में 200mm टेलीफोटो एक्सटेंडर का सपोर्ट भी मिल सकता है। इससे यूजर्स को दूर की फोटो लेने में मदद मिलेगी।

बैटरी के मामले में भी Honor 700 सीरीज खास हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों स्मार्टफोन में 9,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, Pro Edition में 50W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।

Honor 700 सीरीज के संभावित कलर ऑप्शन और लॉन्च टाइमलाइन

लीक के अनुसार, Honor 700 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन Cool White, Sky Blue, Azure और Pink Mist कलर ऑप्शन में पेश किए जा सकते हैं। कंपनी इस सीरीज को इसी महीने चीन में लॉन्च कर सकती है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here