11999 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला नया 5G फोन, इसमें मिलेगी रिवर्स चार्जिंग

Xiaomi कंपनी के स्मार्टफोन ब्रांड POCO ने आज भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन पेश किया है। यह लो बजट 5जी फोन है जो 6000mAh battery, 6GB RAM और 50MP Camera के साथ आया है। POCO C85 5G फोन 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है जो कम पैसे में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी देता है। लेटेस्ट मोबाइल फोन पोको सी85 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
पोको सी85 स्मार्टफोन बड़ी यूएसपी इस मोबाइल में लगी तगड़ी बैटरी है। यह 5जी फोन 6,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस स्मार्टफोन में 2 दिन तक गेम खेले जा सकते हैं। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में पोको सी85 5जी फोन का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 15 घंटे, 19 मिनट का आ चुका है। यह ब्रांड के ही POCO M7 Plus से अधिक है। पोको एम7 प्लस 7,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है और हमारी टेस्टिंग में इसका पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क स्कोर 14 घंटे 54 मिनट का आया था।
पोको सी85 5जी फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने मोबाइल को 20% से 100% चार्ज करने में 67 मिनट का समय लिया। इस पोको फोन में 3 डिफरेंट चार्जिंग मोड वाला Smart Charging 2.0 फीचर दिया गया है। वहीं साथ ही यूजर्स को इस मोबाइल में 10वॉट रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।
POCO C85 5G फोन को इंडिया में एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो HyperOS 2 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 553034 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। बताते चलें कि यह मोबाइल चिपसेट बीते दिनों लॉन्च हुए Redmi 15C 5G फोन में भी लगाया गया है।
फोटोग्राफी के लिए पोको सी85 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। POCO C85 5G के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल वाला मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सस्ता 5जी फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पोको 5जी फोन को 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 800निट्स ब्राइटनेस प्राप्त होगी। पंच-होल स्टाइल वाले स्मार्टफोंस के आगे POCO C85 5G की वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन कुछ पुराना अहसास करा सकती है। फोन स्क्रीन टीयूवी सर्टिफाइड है जो हानिकारक ब्लू लाइट्स को कंट्रोल करने में मदद करती है।
पोको सी85 5जी फोन को कंपनी ने IP64 रेटिंग के साथ पेश किया है जो इसे पानी की बौछारों से बचाने में मदद करेगी। इस फोन की थिकनेस केवल 7.99mm है। वहीं फोन में एक खास 200% सुपर वॉल्यूम मोड भी दिया गया है जिसके चलते मोबाइल पर ही लाउड स्पीकर आवाज सुनी जा सकती है। बताते चलें कि POCO C85 5G फोन के साथ 2 साल एंड्रॉयड और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।
पोको सी85 5जी फोन इंडिया में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। इसी तरह मोबाइल का 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 12,999 रुपये में और 8GB RAM + 128GB Storage 14,499 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह पोको 5जी फोन Mystic Purple, Spring Green और Power Black तीन कलर्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। पोको सी85 5जी फोन को 16 दिसंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।
सस्ता 5जी फोन POCO C85 इंडियन मार्केट में मौजूद लो बजट मोबाइल फोंस को सीधी टक्कर देगा। इस प्राइस सेगमेंट Samsung Galaxy M17, OPPO K13x, Infinix Note 50x और Vivo T4x को पोको सी85 से चुनौती मिलेगी। वहीं हाल ही में लॉन्च हुए Redmi 15C 5G और realme C85 जैसे बड़ी बैटरी वाले मोबाइल भी नए पोको फोन के आगे कंसीडर किए जा सकते हैं।