9,999 रुपये में लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी वाला 5G फोन, मोबाइल में लगा है 50MP Sony AI camera

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/Vivo-T4-Lite-1.jpg
Highlights

भारतीय बाजार में आज वीवो का नया सस्ता 5जी फो लॉन्च हुआ है। कंपनी ने Vivo T4 Lite 5G को इंडिया में अनाउंस कर दिया है। यह बड़ी बैटरी वाला मोबाइल है जिसमें 6,000mAh Battery की ताकत दी गई है। MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करने वाले वीवो टी4 लाइट के प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी सभी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo T4 Lite 5G प्राइस

वीवो टी4 लाइट 5जी फोन को तीन रैम वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च हुआ है। इसके 4जीबी और 6जीबी रैम मॉडल 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिनकी कीमत क्रमश: 9,999 रुपये और 10,999 रुपये है। वहीं फोन का टॉप मॉडल 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका रेट 12,999 रुपये है। मोबाइल की सेल 2 जुलाई से शुरू होगी और इसे Titanium Gold व Prism Blue कलर में परचेज कर सकेंगे।

Vivo T4 Lite 5G फीचर्स

Vivo T4 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

वीवो टी4 लाइट 5जी फोन 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लाया गय है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल स्क्रीन है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस सस्ते 5जी फोन को आई प्रोटेक्शन (TÜV Rheinland) सर्टिफिकेशन्स प्राप्त है।

परफॉर्मेंस

Vivo T4 Lite 5G एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस लो बजट 5जी फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी

यह सस्ता वीवो 5जी फोन इंडिया में 4जीबी, 6जीबी और 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा है। इस तकनीक के चलते मोबाइल की फिजिकल रैम में एक्स्ट्रा वचुर्अल रैम को जोड़कर फोन को 16GB RAM (8जीबी + 8जीबी) तक की ताकत दी जा सकती है। वीवो टी4 लाइट LPDDR4X RAM + UFS 2.2 Storage सपोर्ट करता है।

कैमरा

Vivo T4 Lite 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो का सस्ता 5जी फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के​ लिए वीवो टी4 लाइट 5जी मोबाइल में ताकतवर 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे सेगमेंट का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन कहा है। ब्रांड के मुताबिक फुल चार्ज के बाद इसपर लगातार 9 घंटे तक BGMI या FreeFire जैसे गेम खेले जा सकते हैं। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए टी4 लाइट में 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

Vivo T4 Lite 5G कंपटीशन

स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस
Redmi 14C 9,999 रुपये
iQOO Z10 Lite 9,999 रुपये
Samsung Galaxy F06 9,999 रुपये