
HONOR कंपनी ने टेक मंच पर अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल फोन लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन ‘एक्स सीरीज़’ में जोड़ा गया है जिसने Honor X8 नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। ऑनर का यह स्मार्टफोन मिडरेंज में आया है जो 64MP Quad Rear Camera, 16MP Selfie Camera, 6GB RAM, Snapdragon 680 चिपसेट और 4000mAh battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। आगे फोन की फुल डिटेल्स की जानकारी दी गई है।
Honor X8
ऑनर एक्स8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 1080 x 2388 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। पंच-होल स्टाईल वाली यह फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.6 प्रतिशत का है। Honor X8 का डायमेंशन 163.4 x 74.7 x 7.45एमएम और वज़न 177ग्राम है। यह फोन Titanium Silver, Midnight Black और Ocean Blue कलर में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : 22 मार्च को लॉन्च होगा एक और सस्ता रियलमी मोबाइल Realme Narzo 50A Prime, Xiaomi को होगी परेशानी
Honor X8 स्मार्टफोन को एंडरॉयड 11 ओएस पर पेश किया गया है जो मैजिक यूआई 4.2 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर तथा क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है। ऑनर ने अपने मोबाइल फोन को वर्चुअल रैम तकनीक के साथ पेश किया है जिसमें इंटरनल 6 जीबी रैम मैमोरी में 2जीबी एक्स्ट्रा रैम भी जोड़ी जा सकती है। ऑनर एक्स8 स्मार्टफोन 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए ऑनर एक्स8 स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor X8 मोबाइल फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Oppo A96 4G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले सामने आए स्पेसिफिकेशन्स, रेंडर और रिटेल बॉक्स, जानें क्या होंगी खूबियां
Honor X8 डुअल सिम सपोर्ट के साथ आया है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।





















