iPhone 14 Series 7 सितंबर को होगी लॉन्च, आ सकते हैं iPhone 14 Max, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max

Join Us icon

iPhone 14 Launch : Apple अकेला ऐसा ब्रांड है जो साल में चुनिंदा मोबाइल फोन लेकर आता है और उन्हीं मॉडल्स के दम पर टेक जगत में छाया रहता है। ‘100 सुनार की 1 लोहार की‘ यह मुहावरा एप्पल पर फिट बैठता है। साल में एक बार लॉन्च होकर ही एप्पल आईफोन पूरी लाइमलाईट जीत ले जाते हैं। यह मौका अब एक बार फिर आने वाला है। बिल्कुल नई iPhone 14 Series लॉन्च होने जा रही है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि आने वाली 7 सितंबर को Apple iPhone 14 ऑफिशियली पेश किया जाएगा। सीरीज़ के तहत 7 सितंबर को iPhone 14, iPhone 14 Max, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च हो सकते हैं।

Apple iPhone 14 Series Launch

आईफोन 14 सीरीज़ के लॉन्च की जानकारी देते हुए एप्पल ने बताया है कि कंपनी आने वाली 7 सितंबर को Apple Event का आयोजन करने जा रही है। यह ईवेंट कंपनी के ही Apple Park campus में होगा जिसका लाइव प्रसारण पूरी दुनिया में किया जाएगा। भारतीय समयानुसार यह लॉन्च ईवेंट रात 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसे एप्पल वेबसाइट पर कंपनी के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा।

7 september iphone 14 series launch date Apple event announced

एप्पल ने हालांकि इस ईवेंट के दौरान लॉन्च किए जाने वाले सभी प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं दी है लेकिन यह तय माना जा रहा है कि इसी ईवेंट के मंच से आईफोन 14 सीरीज़ पेश की जाएगी और इसमें iPhone 14, iPhone 14 Max, iPhone 14 Pro तथा iPhone 14 Pro Max लॉन्च होंगे। iPhone 14 Series के साथ ही 7 सितंबर को एप्पल ईवेंट में कंपनी की ओर से Apple Watch Series 8 पर से भी पर्दा उठाया जा सकता है।

कैसे होंगे एप्पल आईफोन 14 सीरीज़ के फोंस ?

7 september iphone 14 series launch date Apple event announced

7 september iphone 14 series launch date Apple event announced

7 september iphone 14 series launch date Apple event announced

नोट- उपरोक्त सभी फोटोज़ लीक्स में ही सामने आई है, लिहाजा इनके डिजाईन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है।

कैसी होगी एप्पल आईफोन 14 सीरीज़ की स्पेसिफिकेशन्स

Apple की ओर से नई मोबाइल सीरीज़ के तहत iPhone 14, iPhone 14 Max, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च किए जा सकते हैं। विभिन्न लीक्स में इन आईफोंस की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई है जिनकी मानें तो आईफोन 14 प्रो तथा आईफोन 14 प्रो मैक्स ऑलवेज़-ऑन डिसप्ले सपोर्ट करेंगे। इनमें सभी आईफोंस में सबसे बड़ा स्क्रीन साईज़ 6.7 इंच की बताया गया है जो प्रो मैक्स मॉडल में देखने को मिल सकता है।

Apple most premium iPhone 14 Pro Max Video leaked ahead of launch

iPhone 14 Series के सभी मोबाइल फोंस को लेटेस्ट चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि यह एप्पल का अभी तक का सबसे एडवांस और फास्ट प्रोसेसिंग चिपसेट है। वहीं आईफोन 14 सीरीज़ में 48 मेगापिक्सल तक का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार सीरीज़ के सभी मॉडल्स में नया ऑटो फोकस सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here