7,000mAh Battery वाला इंडिया का पहला स्मार्टफोन, जिसका प्राइस है 9 हजार से भी कम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/07/itel-P40.jpg
Highlights

लो बजट सेग्मेंट में कुछ न कुछ नया और बड़ा लेकर आने वाले टेक ब्रांड आईटेल ने कुछ समय पहले ही भारत में लेटेस्ट मोबाइल फोन itel P40+ लॉन्च ​किया है। आईटेल पी40 प्लस इंडियन मार्केट का पहला स्मार्टफोन है जो 9 हजार के कम कीमत पर 7,000एमएएच बैटरी प्रदान करता है। यही खूबी इसके अपने सेग्मेंट में बेस्ट बनाती है। इस सस्ते मोबाइल फोन के प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

itel P40+ प्राइस

आईटेल पी40+ को कंपनी की ओर से सिंगल मैमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें 4जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस वक्त itel P40+ सिर्फ 8,499 रुपये में शॉपिंग साइट अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस सस्ते स्मार्टफोन को Force Black और Ice Cyan कलर में खरीदा जा सकता है।

itel P40+ स्पेसिफिकेशन्स

स्क्रीन : आईटेल पी40 प्लस स्मार्टफोन 720 x 1640 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो पंच-होल स्टाईल पर बनी है। यह आईपीएस स्क्रीन है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलती है।

प्रोसेसर : itel P40+ एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो Unisoc T606 आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 4जीबी वचुर्अल रैम दी गई है जो इंटरनल 4जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 8जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है। फोन में 128जीबी स्टोरेज मौजूद है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें फ्लैश लाईट से लैस 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी एआई लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए आईटेल पी40+ स्मार्टफोन में 7,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन को 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी के अनुसार यह मोबाइल 18 दिन का स्टेंडबाय टाईम दे सकता है।