75km रेंज के साथ NIT ने बना डाली जंगल में दौड़ने वाली E-Bike, सूरज की रोशनी से होगी चार्ज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/11/NIT-Surathkal-e-bike.jpeg

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-कर्नाटक (एनआईटी-के), सुरथकल ने एक ई-बाइक का डिजाइन किया है जो कि विशेष रूप से जंगलों में आने-जाने के लिए उपयोगी होगी। इस ई-बाइक की एक दिलचस्प विशेषता की बात करें तो वह यह है कि इसे सौर ऊर्जा (solar power) का उपयोग करके चार्ज किया जा सकता है और इसमें एक दी गई हेडलाइट को हटाकर रात के दौरान मशाल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, इस बाइक की इलेक्ट्रिक मोटर आमतौर पर ज्यादा अवाज नहीं करती। यह काफी खास है क्योंकि जंगल में शोर के कारण वन्यजीव परेशान होते हैं और यह शिकारियों को भागने का मौका दिए बिना उन्हें पकड़ने में भी मदद करेगा। ई-मोबिलिटी प्रोजेक्ट्स सेंटर फॉर सिस्टम डिज़ाइन संस्थान के प्रमुख पृथ्वीराज यू ने द हिंदू को इस बारे में जानकारी दी।

इसके अलावा, पृथ्वीराज ने कहा कि ई-बाइक में फ्रंट यूटिलिटी बॉक्स का उपयोग वन अधिकारियों के सभी काम के सामान जैसे वॉकी-टॉकी, किताबें आदि रखने के लिए किया जा सकता है। वॉकी-टॉकी और मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए इस इलेक्ट्रिक बाइक में चार्जिंग डॉक है। वहीं, रियर पैनियर बॉक्स का उपयोग किसी अन्य सामान को स्टोर करने के लिए भी किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: हीरो वाली एंट्री करेंगे Hero मोटोकॉर्प के इस ब्रांड के Electric Bike और Scooter, जानें क्या होगा खास

वहीं, ई-बाइक कैंपिंग के दौरान पानी और भोजन ले जाने का भी ऑप्शन है। पृथ्वीराज जल संसाधन और महासागर इंजीनियरिंग विभाग, एनआईटी-के में सहायक प्रोफेसर भी हैं। उन्होंने कहा कि बाइक को इस तरह से डिजाइन और विकसित किया गया है कि इसे कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में भी इस्तेमाल किया जा सके। क्षेत्र का प्रबंधन करने वाले वन अधिकारियों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर इस बाइक को बनाया गया है। इसे भी पढ़ें: इंडिया में शुरू हुई इस पावरफुल Electric Bike की बुकिंग, सिंगल चार्ज में चलेगी 140Km

लेटेस्ट वीडियो

बताया जा रहा है कि ई-बाइक दूरदराज के स्थानों तक आसानी से पहुंच सकती है। वहीं, जंगल में आग लगती है तो यह मौके पर पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बाइक उबड़-खाबड़ इलाकों में 75 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। जाहिर तौर पर बाइक को विकसित करने में तीन महीने लगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ई-बाइक ‘विधयुग 4.0’ बीएलडीसी मोटर, 33 एएच लिथियम-आयन बैटरी द्वारा चलती है। वहीं, सोलर चार्जिंग सेटअप में बैटरी चार्ज करने के लिए दो 400W मोनो-क्रिस्टलीय सोलर पैनल और 1.5 kW UPS यूनिट शामिल हैं।