7600mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा iQOO Z10 Turbo Pro! बनेगा दुनिया का पहला Snapdragon 8s Gen 4 वाला फोन

टेक कंपनी Qualcomm ने कल ही अपना मोस्ट अवेटेड मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8s Gen 4 पेश किया है। इस प्रोसेसर के मार्केट में आते ही, इससे लैस स्मार्टफोन पहले लॉन्च करने की होड़ मोबाइल कंपनियों में लग गई है। वहीं अब आइकू ब्रांड ने अनाउंस किया है कि वह बेहद जल्द iQOO Z10 Turbo Pro लॉन्च करेगी जो स्नेपड्रैगन 8एस जेन 4 पर चलने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन बनेगी। इस 5जी फोन और प्रोसेसर की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO Z10 Turbo Pro लॉन्च टाइमलाइन
आइकू ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि वह बेहद जल्द अपनी ‘ज़ेड’ सीरीज का नया स्मार्टफोन Z10 Turbo Pro लेकर आ रही है। फिलहाल कोई फोन लॉन्च डेट तय नहीं हुई है लेकिन यह मोबाइल इसी महीने अप्रैल में टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। याद दिला दें कि आने वाली 11 अप्रैल को iQOO Z10 और iQOO Z10x इंडिया में लॉन्च होंगे। इस मोबाइल फोन को भारतीय बाजार में उतारे जाने के बाद कंपनी ज़ेड10 टर्बो प्रो को ग्लोबली पेश कर सकती है।
Snapdragon 8s Gen 4 की खूबियां
- क्वॉलकॉम स्नेपड्रैगन 8एस जेन 4 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन और 64-बिट आर्किटेक्चर पर बना है।
- यह 8-कोर Kryo सीपीयू है जो 3.0GHz से लेकर 3.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।
- इस चिपसेट से लैस मोबाइल फोन LPDDR5x RAM और UFS 4.0 Storage तकनीक सपोर्ट कर सकेंगे।
- यह प्रोसेसर 320 मेगापिक्सल तक की क्षमता वाला कैमरा मॉड्यूल सपोर्ट कर सकता है।
- इस चिपसेट वाले फोन डॉल्बी विज़न, एचडीआर10 और एचडीआर10+ फॉर्मेट में फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
- कनेक्टिविटी के लिए इस प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन Bluetooth 6.0, Wi-Fi 6 और Wi-Fi 7 (6GHz) सपोर्ट कर सकेंगे।
iQOO Z10 Turbo स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- 7,600mAh Battery
- 90W Fast Charging
- 6.78 1.5K OLED Display
बैटरी : प्रोसेसर के बाद आइकू ज़ेड10 टर्बो प्रो की बैटरी इसकी दूसरी सबसे बड़ी खूबी बताई जा रही है। लीक की मानें तो यह मोबाइल फोन बेहद ही तगड़ी 7,600एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं साथ ही इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।
डिस्प्ले : लीक के अनुसार iQOO Z10 Turbo Pro स्मार्टफोन को 6.78-इंच की 1.5के स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। यह फ्लैट पंच-होल स्क्रीन बताई जा रही है जिसमें LTPS OLED पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक देखने को मिल सकता है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए ज़ेड10 टर्बो प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल ओआइएस सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है।