8GB RAM वाले 5G फोन पर 2000 का डिस्काउंट! मिलेगी 7000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

मोटोरोला ने मई महीने में अपना बड़ी बैटरी वाला सस्ता 5जी फोन Moto G37 Power इंडिया में लॉन्च किया था। यह 8GB RAM वाला 5G फोन 18,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसपर अब कंपनी पूरे 2,000 रुपये का डिस्काउंट ले आई है। वहीं इसी फोन के 4GB RAM मॉडल पर भी 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस 5जी फोन मिल रहे ऑफर की डिटेल्स और सस्ते रेट पर स्मार्टफोन खरीदने का तरीका आप आगे पढ़ सकते हैं।
फोन पर ऑफर
Moto G37 Power 5G फोन पर कंपनी बैंक डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। स्कीम के तहत मोबाइल के 4जीबी रैम वेरिएंट को 1 हजार रुपये और 8जीबी रैम वेरिएंट को 2 हजार रुपये सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि बीते दिनों इस सस्ते 5जी फोन पर प्राइस हाइक हुआ है जिसके साथ मोबाइल के 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का सेलिंग प्राइस 19,999 रुपये हो चुका है।
इसी तरह मोटो जी37 पावर के 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का सेलिंग प्राइस 21,999 रुपये और 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का सेलिंग प्राइस 25,999 रुपये तक आ चुका है। ऑफर में फोन खरीदने पर Moto G37 Power 5G 18,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर मिलेगा जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मेमोरी लगी है।
इस 5जी फोन के 4जीबी रैम के साथ 128जीबी मेमोरी वाले वेरिएंट को 20,999 रुपये में पाया जा सकता है। वहीं टॉप वेरिएंट यानी 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 2000 रुपये डिस्काउंट के साथ 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर का फायदा ICICI और Axis Bank Credit Card पर मिलेगा। मोटोरोला जी37 पावर को डिस्काउंट के साथ Flipkart पर से खरीदा जा सकता है।
Moto G37 Power 5G स्पेसिफिकेशन्स
मोटो जी37 पावर 5जी फोन 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 264ppi और 1050nits हाई ब्राइटनेस मिलती है। गीले हाथों से फोन चलाने में परेशानी ना हो, इसके लिए Water Touch फीचर दिया गया है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर दी गई है।
Motorola G37 Power 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित माययूएक्स पर पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 5,70,353 आ चुका है। फोन में मौजूद एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर 16GB RAM की ताकत देती है।
फोटोग्राफी के लिए मोटो जी37 पावर 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इनके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी 2-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सस्ता 5जी फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए Moto G37 Power स्मार्टफोन में तगड़ी 7000mAh बैटरी लगाई है। यह मोबाइल 30W TurboPower तकनीक सपोर्ट करता है और इसमें reverse charging भी दी गई है। यह MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना फोन है जिसमें डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। वहीं स्मार्टफोन में 3.5mm हेडफोन जैक, FM Radio और Google Gemini जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।