8000 रुपये कम हुआ लेटेस्ट 5G फोन का प्राइस! सस्ते रेट पर प्रीमियम फीचर्स देगा Samsung Galaxy M47

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/galaxy-m47-5g-price.jpg

सैमसंग फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी समाने आ रही है। कंपनी ने 29 जून को इंडिया में Samsung Galaxy M47 5G फोन लॉन्च किया था जो 4 जुलाई को पहली बार देश में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। इस 5जी फोन का लॉन्च प्राइस 25,999 रुपये था लेकिन बिक्री शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सैमसंग ने इस मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी थी। लेकिन अब फिर से गैलेक्सी एम47 पर प्राइस कट हो गया है और फोन का रेट 8,000 रुपये तक घट गया है।

Samsung Galaxy M47 5G प्राइस

प्राइस हाइक के बाद सैमसंग गैलेक्सी एम47 5जी फोन की कीमत बढ़कर 32,999 रुपये हो गई थी जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है। लेकिन अब कंपनी ने फोन की कीमत में कटौती करते हुए इसका रेट घटाकर 25,999 रुपये कर दिया है। यानी मोबाइल को ​ब्रांड द्वारा फिर से लॉन्च प्राइस पर वापिस ला दिया गया है जिससे सैमसंग फैंस को मोबाइल यूजर्स को काफी राहत मिली है।

इस 8GB RAM वाले 5G फोन पर 8,000 रुपये का प्राइस कट जारी किया गया है। पहले जहां 8जीबी रैम के साथ 128GB स्टोरेज खरीदने पर 36,999 रुपये चुकाने पड़ रहे थे। वहीं अब इस वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये हो गई है। इसी तरह 8जीबी+256जीबी वेरिएंट का सेलिंग प्राइस 41,999 रुपये से कम होकर 33,999 रुपये गया है। हालांकि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है, शायद कंपनी फिर से फोन का दाम बढ़ा दे। फिलहाल यह मोबाइल नए रेट पर अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसे यहां क्लिक कर खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy M47 5G स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी एम47 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो One UI 8.5 के साथ मिलकर काम करता है। सैमसंग के दूसरे मोबाइल्स की ही तरह इसमें भी ग्राहकों को 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। यानी यह सैमसंग 5जी फोन अभी से ही Android 22 के लिए तैयार होकर आएगा।

प्रोसेसिंग के लिए Samsung Galaxy M47 5G फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Adreno 710 जीपीयू मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी एम47 5जी स्मार्टफोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह Super AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला Glass Victus+ की लेयर चढ़ाई गई है। बता

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस सैमसंग 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy M47 5G फोन में तगड़ी 6000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे Bypass Charging तकनीक से लैस किया है जिसके चलते हैवी प्रोसेसिंग या गेमिंग के दौरान फोन चार्ज करने पर करंट बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को ट्रांसफर हो सकता है। इससे बैटरी हीट नहीं हाती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।