
ऑनर ने पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में अपना लो बजट स्मार्टफोन Honor X7e 5G लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने इसी सीरीज का विस्तार करते हुए एक और नया मोबाइल Honor X7e Plus 5G भी पेश कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन कतर में लॉन्च हुआ है जो बड़ी 8100mAh battery, 8GB RAM और Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है। इस मोबाइल में डेडिकेटेड AI button लगाया गया है जो सिंगल टैप में कई एआई फीचर्स का एक्सेस देता है।
Honor X7e Plus 5G स्पेसिफिकेशन्स
ऑनर एक्स7ई प्लस की सबसे बड़ी इस मोबाइल में लगी बड़ी बैटरी है। सबसे पहले इसी की बात करें तो यह Honor 5G फोन 8100एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो एक बार फुल चार्ज करने के बाद कई घंटों का बैकअप दे सकती है। कंपनी ने इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए ऑनर एक्स7ई प्लस 45W SuperCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।
Honor X7e Plus 5G फोन को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है जो MagicOS 10 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 4 Gen 4 ऑक्टाकोर प्रोसेसर लगाया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 613 जीपीयू दिया गया है।
ऑनर एक्स7ई प्लस 5जी स्मार्टफोन को 1592 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.87-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह टीएफटी एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1020निट्स हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। फोन में Dynamic Dimming और Eye Comfort मोड भी शामिल है जो लंबे समय तक मोबाइल चलाने पर भी आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
फोटोग्राफी के लिए यह नया ऑनर का 5जी फोन डुअल रियर कैमरा से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 8X Digital zoom और एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ऑनर एक्स7ई प्लस 5जी फोन को SGS सर्टिफाइड ड्यूरेबल बॉडी पर बनाया गया है। ब्रांड का दावा है कि 2.5मीटर की उंचाई से गिरने के बाद भी मोबाइल टूटेगा नहीं। वहीं इस स्मार्टफोन को IP68+IP69+IP69K रेटिंग से लैस किया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है। कंपनी के अनुसार 85 डिग्री गर्म पानी में गिरने पर भी यह फोन खराब नहीं होगा।
इस फोन के Underwater Photography भी की जा सकती है। वहीं स्क्रीन गीली होने पर भी इसका टच रिस्पांस बिगड़ता नहीं है। कंपनी ने Honor X7e Plus 5G में एक AI button भी लगाया है जिसे एक बार दबाकर ही Circle to Search और कई एआई फीचर एक्ससेस किए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई और ब्लूटूथ के साथ ही इस फोन में NFC का सपोर्ट भी दिया गया है।
Honor X7e Plus 5G प्राइस
ऑनर एक्स7ई प्लस 5जी फोन को कतर में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका बेस वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत QAR 999 यानी 26,350 रुपये के करीब है। इसी तरह मोबाइल के टॉप वेरिएंट को 8GB RAM + 256GB Storage के साथ लाया गया है जिसका रेट QAR 1099 यानी 29,000 रुपये के करीब है। ग्लोबल मार्केट में यह 5जी फोन Desert Gold, Velvet Black, और Meteor Silver कलर में बिकेगा।












