
Infinix का नाम उन मोबाइल ब्रांड्स में आता है जिनके स्मार्टफोंस की कीमत हमेशा कम ही रहती है। सस्ते प्राइस पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स से लैस फोंस लॉन्च करने वाली इनफिनिक्स ने इंडियन मार्केट में अपना एक और नया स्मार्टफोन उतार दिया है। यह मोबाइल फोन Infinix HOT 11 2022 नाम के साथ लॉन्च हुआ है जो 4GB RAM, UniSoc T610, 13MP Camera और 5,000mAh battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। इनफिनिक्स हॉट 11 2022 का रेट सिर्फ 8,999 रुपये है जो इस सस्ती कीमत पर 22 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Infinix HOT 11 2022 की स्पेसिफिकेशन्स
इनफिनिक्स हॉट 11 2022 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद है जो बॉडी ऐज से थोड़ा दूर प्लेस किया गया है। फोन की डिसप्ले 550निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है तथा इसे पांडा किंग ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।
Infinix HOT 11 2022 को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो एक्सओएस के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 1.82गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने UniSoc T610 चिपसेट पर रन करता है। इंडियन मार्केट में यह इनफिनिक्स मोबाइल 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है।
यह भी पढ़ें : 4GB RAM और Snapdragon 480 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ नया Redmi Note 10T स्मार्टफोन
फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स हॉट 11 2022 स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। यह रियर कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Infinix HOT 11 2022 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जिसे कंपनी ने इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा का नाम दिया है।
Infinix HOT 11 2022 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस इनफिनिक्स मोबाइल को 5,000एमएएच बैटरी से लैस किया गया है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। Infinix HOT 11 2022 को 8,999 रुपये की कीमत पर Polar Black, Sunset Gold और Aurora Green कलर में खरीदा जा सकता है।





















