8GB RAM वाला 5G फोन Nova 2 Power, 7000mAh बैटरी के साथ होगा इंडिया में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/AI-Nova-2-power-5g-specs.jpg

इंडियन मार्केट में तेजी से विस्तार कर रहा टेक ब्रांड Ai+ जल्द ही एक नया मोबाइल लेकर आने वाला है। कंपनी की ओर बीते दिनों टीज़ किया गया था कि बड़ी बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन Nova 2 Power 5G भारत में लॉन्च करने वाली है। वहीं अब एआई+ की ओर से इस अपकमिंग 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी कर दिया गया है। नोवा 2 पावर की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Ai+ Nova 2 Power 5G स्पेसिफिकेशन्स

नोवा 2 पावर बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh Battery लगाई गई है। Nova 2 Power 5G ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आ रहा है। इससे पहले किसी अन्य Ai+ स्मार्टफोन में इतनी बड़ी बैटरी नहीं दी गई है। वहीं इस स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने मोबाइल में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Ai+ Nova 2 Power 5G फोन इंडिया में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट पर लॉन्च होगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ब्रांड की ओर से खुलासा किया जा रहा है कि यह मोबाइल दो रैम वेरिएंट्स में मार्केट में उतारा जाएगा।

इस सस्ते 5जी फोन मो इंडिया में 6GB RAM + 128GB storage और 8GB RAM + 128GB storage पर लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों वेरिएंट्स में मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकेगा। उम्मीद है कि कंपनी इस मोबाइल का रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस है करेगी जो मोबाइल की फिजिकल रैम में एक्स्ट्रा वचुर्अल रैम जोड़कर इसकी रैम पावर को बढ़ा देगी।

Nova 2 Power 5G फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जा रहा है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश के साथ ही ओरा लाइट भी लगाई गई है। मोबाइल में यूजर्स को 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी सेकेंडरी डेफ्थ सेंसर दे सकती है। फिलहाल फ्रंट कैमरा की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि यह 8 मेगापिक्सल का हो सकता है।

एआई+ नोवा 2 पावर 5जी फोन को कंपनी Dual Fusion कलर डिजाइन पर लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से बताया जा चुका है कि यह मोबाइल भारतीय बाजार में कुल पांच कलर मॉडल्स में बिकेगा। इनमें Blue Fusion, Blue Gold Fusion, Deep Purple, Midnight Black और Ocean Green कलर शामिल होंगे। स्मार्टफोन की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ही होगी जहां मोबाइल का प्रोडक्ट पेज लाइव किया जा चुका है।