
इंडियन मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल ने आज बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Lava Bold N4 Pro 5G लॉन्च किया है। यह कम कीमत वाला सस्ता 5जी फोन है जो बड़ी 6000mAh Battery और 50MP Camera के साथ आया है। लावा बोल्ड एन4 प्रो 5जी की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Lava Bold N4 Pro 5G प्राइस
लावा बोल्ड एन4 प्रो 15 हजार से कम का 5जी फोन बनकर आया है। यह मोबाइल 6GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसे कंपनी ने 13,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया है। यहां इंट्रोडक्टरी का मतलब है कि यह रेट सीमित समय के लिए ही है, बार में फोन की कीमत बढ़ाई जा सकती है। बहरहाल अभी तो 26 सितंबर से Lava Bold N4 Pro 5G फोन को अमेजन से 13,999 रुपये में ही खरीदा जा सकेगा। कंपनी की ओर से ग्राहकों को Free Service at Home भी दी जाएगी। ग्राहक Opulent Lilac और Monaco Blue कलर में से चुन सकते हैं।
Lava Bold N4 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
लावा बोल्ड एन4 प्रो की सबसे बड़ी खूबी इस मोबाइल में दी गई बैटरी है। पावर बैकअप के लिए यह नया 5जी फोन तगड़ी 6000mAh Battery सपोर्ट करता है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह फोन एक पूरा दिन आराम से निकाल सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।
Lava Bold N4 Pro 5G फोन को 1612 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो LCD पैनल पर बनी है। वहीं यूजर्स को इस सस्ते 5जी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 550nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा।
यह लावा का 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है। फोन में स्टॉक एंड्रॉयड दिया गया है जिसमें कोई भी फालतू की थर्डपार्टी ऐप, ऐड या ब्लोटवेयर नहीं मिलेंगे। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Unisoc T8200 चिपसेट दिया गया है जो 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए लावा बोल्ड एन4 प्रो 5जी फोन को डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। ये फोन 2k video recording कर सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Lava Bold N4 Pro 5G फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
इस नए लावा 5जी फोन को कंपनी स्टॉक एंड्रॉयड ओएस पर लेकर आएगी। यानी इसमें कोई थर्डपार्टी ऐप्स नहीं दी जाएगी और मोबाइल में ऐड-फ्री और ब्लोट-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन को Unisoc T8200 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 4GB RAM और 6GB RAM देखने को मिल सकती है।
बताते चलें कि यह लावा 5जी फोन 6GB LPDDR4x RAM पर लाया गया है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने में मदद करेगी। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। मोबाइल को डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi और Bluetooth 5.0 जैसे बेसिक फीचर्स मौजूद हैं।














