8000mAh बैटरी और AMOLED स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ 8GB RAM वाला 5G फोन OPPO K14 Plus

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/oppo-k14-plus.jpg

ओपो ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘के सीरीज’ का नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी की ओर से OPPO K14 Plus 5G इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है जिसमें तगड़ी 8000mAh Battery के साथ 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 8GB RAM और MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर की ताकत दी गई है। इस नए ओपो 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO K14 Plus 5G स्पेसिफिकेशन्स

ओपो के14 प्लस 5जी फोन को 2760 × 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले है जिसे AMOLED पैनल पर बनाया गया है। इस फोन स्क्रीन पर हाई 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 450ppi और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यह नया ओपो मोबाइल इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए ग्लास लेयर भी दी गई है।

OPPO K14 Plus 5G फोन को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ओपो का दावा है कि के15 प्लस स्मार्टफोन 1 मिलियन से ज्यादा का AnTuTu Score अचीव कर सकता है।

स्मार्टफोन में लगातार गेम खेलने या हैवी प्रोसेसिंग के दौरान डिवाइस गर्म ना हो, इसके लिए 5000mm Vapor Cooling सिस्टम दिया गया है। यह फोन हीट होने से रोकने में मदद करेगा। ओपो इस फोन को 72 महीने के फ्लुएंस एक्सपीरियंस गारंटी के साथ लेकर आई है जो दर्शाता है कि 6 साल तक OPPO K14 Plus 5G फोन हैंग या लैग नहीं होगा। वहीं मोबाइल में दी गई RAM Expansion फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत देगी।

पावर बैकअप के लिए ओपो के14 प्लस 5जी फोन को तगड़ी 8000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। यह 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। ब्रांड का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह ओप्पो फोन तकरीबन 30 घंट का WhatsApp Voice Call टाइम या 12 घंटे का BGMI गेमप्ले या फिर 15 घंटे का Instagram स्क्रॉलिंग टाइम दे सकता है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W SUPERVOOC टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO K14 Plus 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह 1/2-इंच सेंसर है जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन तकनीक के साथ काम करता है। इसके साथ ही रियर कैमरा मॉड्यूल में यूजर्स को 2 मेगापिक्सल कर Bokeh लेंस भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया OPPO 5G फोन को 16 मेगापिक्सल का Sony IMX480 फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

ओपो के14 प्लस 5जी मोबाइल को कंपनी ने डैमेज प्रूफ 360 डिग्री आर्मर बॉडी पर पेश किया है जो फोन को गिरने और झटकों से बचाती है। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP69K रेटिंग से लैस किया गया है। कंपनी के अनुसार मोबाइल पर 85 डिग्री का गर्म पानी गिरने पर भी यह खराब नहीं होगा। बताते चलें कि यूजर्स को इस फोन में 300% अल्ट्रा वॉल्यूम वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलेंगे।