8GB RAM वाला 5G Mobile खरीदें 9 हजार से भी कम में! मिलेगी 128GB मेमोरी और 5,000mAh बैटरी

Join Us icon

8GB RAM वाला 5G Phone फोन सस्ते रेट पर चाहिए तो इन दिनों Infinix Hot 50 5G को अफोर्डेबल रेट पर खरीदा जा सकता है। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन को 2,250 रुपये तक के डिस्काउंट पर बेच रही है तथा बैंक डेबिट कार्ड पर भी इस मोबाइल पर 1,500 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस सस्ते 5जी फोन पर ​मिल रहे ऑफर की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

5जी फोन ऑफर

  • इनफिनिक्स हॉट 50 5जी फोन का 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट ₹10,999 में लॉन्च हुआ था।
  • शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट इस मोबाइल फोन को 2,250 रुपये​ तक के डिस्काउंट के साथ बेच रही है।
  • यह छूट एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर मिल रही है, जिसका फायदा 6 या 9 महीने की ईएमआई बनवाने पर मिलेगा।
  • इस डिस्काउंट के साथ Infinix Hot 50 5G का इफेक्टिव प्राइस सिर्फ 8,749 रुपये (₹10999-₹2250) पड़ेगा।
  • अगर HDFC Bank के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से फुल पेमेंट करवाई जाती है तो कंपनी 1,500 रुपये का डिस्काउंट देगी।
  • इस छूट के साथ यह सस्ता 5जी मोबाइल फोन 9,499 रुपये (₹10999-₹1500) में खरीदा जा सकेगा।
  • अन्य बैंक ग्राहक यह 8GB RAM वाला 5G फोन 1 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ परचेज कर पाएंगे।

नोट : शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट इस सस्ते 5जी फोन पर पैकेजिंग और ऑफर हैंडलिंग फीस भी ले रही है जो क्रमश : ₹59 और ₹49 रुपये की होगी। बताते चलें कि ईएमआई बनवाने पर बैंक इंटरेस्ट भी लगेगा। सभी चार्ज को मिलाने के बाद हमें यह 10,999 रुपये वाला 8जीबी रैम 5जी फोन 8,857 रुपये में मिल रहा है। फोन को खरीदने या की विस्तृत जानकारी जानने के लिए यहां क्लिक करें

Infinix Hot 50 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ HD+ 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 8GB RAM + 128GB ROM
  • 8GB Virtual RAM
  • 48MP Dual Rear Camera
  • 8MP Selfie Camera
  • 18W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले : इनफिनिक्स हॉट 50 5जी फोन में 6.7 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह एलसीडी स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। बताते चलें कि इस मोबाइल की मोटाई केवल 7.8एमएम है।

परफॉर्मेंस : Infinix Hot 50 5G फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना प्रोसेसर है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 434944 एनटूटू स्कोर पा चुका है।

मेमोरी : इस सस्ते 5जी फोन को मार्केट में 4जीबी रैम तथा 8जीबी रैम पर बेचा जा रहा है। फोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो 4जीबी मॉडल में 4जीबी वचुर्अल रैम तथा 8जीबी वेरिएंट में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़ कर इसे 16जीबी रैम तक की ताकत देती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह 8जीबी रैम वाला फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 48 मेगापिक्सल Sony IMX582 मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ AI लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Infinix Hot 50 5G स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 9 घंटे, 46 मिनट का PCMark Battery स्कोर पा चुका है। वहीं फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

Best Competitors

Moto G35 Rs. 12,499
79%
POCO C75 Rs. 10,983
76%
Moto G45 5G Rs. 10,997
77%
See All Competitors
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here