6500mAh बैटरी और 8GB RAM वाले vivo 5G फोन पर आया डिस्काउंट! घटकर 18999 रुपये तक आया Y31 Pro ऑफर प्राइस

Join Us icon

वीवो ने पिछले हफ्ते अपने फैंस को तगड़ा झटका देते हुए एक साथ vivo Y31 5G, Y51 Pro, Y400, T5x, V70 और V70 Elite का प्राइस बढ़ाया था। इन स्मार्टफोंस की कीमत में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। लेकिन अगर आप कोई नया और बढिया वीवो फोन सस्ते रेट पर खरीदना चाहते हैं तो, ब्रांड का ऐसा मिडरेंज मोबाइल भी है जो अभी भी अपने लॉन्च प्राइस पर ही खरीदा जा सकता है। यानी महंगे फोंस के दौर में भी इस वीवो 5जी फोन को सस्ते रेट पर पाया जा सकता है।

हम जिस फोन की बात कर रहे हैं उसका नाम है vivo Y31 Pro 5G! यह स्मार्टफोन पिछले साल सितंबर 2025 में इंडिया में लॉन्च हुआ था। कंपनी इसे 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लेकर आई थी जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage दी गई है। मार्केट में आने के आधे साल बाद भी यह वीवो 5जी फोन इसी कीमत पर पाया जा सकता है। दरअसल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर वीवो वाई31 प्रो पर डिस्काउंट दिया जा रहा है और छूट के बाद इस फोन का इफेक्टिव प्राइस 18,999 रुपये ही पड़ रहा है।

वीवो वाई31 प्रो के 8जीबी + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी वेबसाइट पर 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं मोबाइल के 8जीबी + 256जीबी मेमोरी वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये है। दोनों वेरिएंट्स कीमत लॉन्च प्राइस से 1 हजार रुपये अधिक है। लेकिन बैंक ऑफर के तहत इस फोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस छूट के साथ फोन का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 18,999 रुपये ही पड़ रहा है। इस बैंक डिस्काउंट को पाने के लिए Kotak, HDFC और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से ईएमआई बनवानी होगी। यह स्कीम सीमित समय के लिए ही आई है जिसे कभी भी हटाया जा सकता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo Y31 Pro 5G फोन 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बने मीडियाटेक के Dimensity 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल 8GB Expandable RAM टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत (8जीबी+8जीबी) देती है। यूजर्स को इसमें LPDDR4X RAM मिलेगी।

वीवो वाई31 प्रो बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6500mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह 23.68 घंटे का वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम दे सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है जो कंपनी के मुताबिक 40 मिनट में 1% से 50% बैटरी चार्ज कर सकता है।

यह वीवो 5जी फोन 2408 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। स्क्रीन पर Wet-Hand और Greasy-Hand टच फीचर भी मिलता है जिसके चलते गीले या तेल लगे हाथों से भी फोन पर बिना परेशानी काम किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y31 Pro 5G मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.05 अपर्चर पर काम करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here