Motorola Signature 27 इंडिया लॉन्च डेट 9 दिसंबर, 200MP कैमरा के साथ है Snapdragon प्रोसेसर और Extreme AMOLED डिस्प्ले

मोटोरोला का प्रीमियम फ्लैगशिप फोन Motorola Signature 27 बीते दिनों ग्लोबली लॉन्च हो चुका है और अब भारतीय बाजार का रूख कर रहा है। कंपनी की ओर से घोषणा कर दी गई है कि मोटोरोला सिग्नेचर 27 इंडिया में 9 दिसंबर को लॉन्च होगा। मोटोरोला इंडिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिये फोन लॉन्च डेट अनाउंस की है। मोटोरोला ने फोन के टीजर में सिग्नेचर 27 के साथ साल 2026 में लॉन्च हुआ दुनिया का बेस्ट स्मार्टफोन कैमरा टाइटल का इस्तेमाल भी किया है।
Motorola Signature 27 इंडिया लॉन्च डिटेल
मोटोरोला सिग्नेचर 27 9 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। इसी दिन स्मार्टफोन की कीमत और सेल डिटेल्स पर से पर्दा उठाया जाएगा। फोन लॉन्च डेट अनाउंस करने के साथ ही बताया गया है कि यह मोबाइल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट मोटोरोला डॉट इन के साथ ही रिटेल स्टोर्स पर भी बिकेगा। गौरतलब है कि यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश हो चुका है लिहाजा इसकी स्पेसिफिकेशन्स सार्वजनिक हैं। लेकिन Motorola Signature 27 इंडिया प्राइस के लिए 9 दिसंबर का इंतजार करना होगा।
Motorola Signature 27 स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला सिग्नेचर 27 स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट पर काम करता है। यह 2 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में Qualcomm Adreno जीपीयू दिया गया है। हैवी परफॉर्मेंस के दौरान स्मार्टफोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें ArcticMesh कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। वहीं मल्टी टास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने के लिए इसमें LPDDR5X RAM दी गई है।
Motorola Signature 27 5G फोन 6.8-इंच की 1.5K Extreme AMOLED Duo डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 12000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन को Aerospace-grade Aluminum फ्रेम पर बनाया गया है और इसकी बॉडी MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास Ceramic 3 की लेयर दी गई है, वहीं डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट के लिए इसे IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला सिग्नेचर 27 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYTIA L910 सेंसर, 3.5x optical जूम वाला 200 मेगापिक्सल Periscope telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए Motorola Signature 27 में 7000mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं इस फोन में 90W wired और 50W wireless चार्जिंग के साथ ही 4.55W reverse वायर्ड और 5W reverse वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी मौजूद है।
Motorola Signature 27 के साथ कंपनी प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। यह सिग्नेचर सीरीज की दूसरी जनरेशन का फोन है। स्मार्टफोन में सिर्फ दमदार हार्डवेयर ही नहीं, बल्कि प्रीमियम एक्सपीरियंस पर भी फोकस किया गया है। यह पहली बार है जब मोटोरोला अपने किसी स्मार्टफोन में Bang & Olufsen के साथ मिलकर तैयार किया गया ऑडियो एक्सपीरियंस दे रही है। वहीं 12,000 nits ब्राइटनेस वाली स्क्रीन हाई-ब्राइटनेस स्क्रीन के इंडस्ट्री ट्रेंड को अपनाती है। ब्रांड द्वारा शेयर किए गए टीजर में सिग्नेचर 27 के कैमरा की ताकत को भी दर्शाया गया है। कंपनी ने इसे बेस्ट करार दिया है जो फोन फोटोग्राफी के शौकीन यूजर्स को पसंद आ सकता है।
Motorola Signature 27 कंपनी का अल्ट्रा-प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसके इंडिया प्राइस के लिए 9 दिसंबर को हो रहे फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा। लेकिन वहीं ग्लोबल कीमत को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत में सिग्नेचर की कीमत 1.5 लाख रुपये के करीब हो सकती है। भारत में इसका मुकाबला Samsung Galaxy S26 Ultra और OPPO Find X10 सहित iPhone 18 Pro Max और अपकमिंग vivo X500 Pro से हो सकता है। हालांकि, मोटोरोल सिग्नेचर की सही मार्केट पोजिशनिंग 9 दिसंबर को इंडिया लॉन्च के बाद ही साफ हो सकेगी।
कुल मिलाकर Motorola Signature 27 उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है जो फोन में फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के साथ कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और प्रीमियम बिल्ड को भी अहमियत देते हैं। फ्लैगशिप Snapdragon प्रोसेसर जहां प्रोसेसिंग को पावर देगा वहीं हाई टेक कैमरा फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेस्ट बनाने की कोशिश करेगा। इसी तरह बड़ी बैटरी और एडवांस डिस्प्ले टेक फोन में कंटेंट व्यूइंग को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी। हालांकि इन सभी खूबियों के बावजूद इंडिया में ऐसे मोबाइल यूजर्स भी हैं जो ‘महंगे फोन’ के नाम पर चुनिंदा स्मार्टफोन ब्रांड को ही चुनना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों के बीच Motorola के प्रीमियम फोन के लिए अपनी जगह बनाना चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है।