OnePlus Nord 6 की सेल शुरू, इस 9000mAh battery वाले 5G फोन पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/nord-6.jpg

बड़ी बैटरी, पावरफुल परफॉर्मेंस, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और शानदार स्क्रीन वाला फोन चाहिए जो आज से भारत में नया मोबाइल OnePlus Nord 6 उपलब्ध हो गया है। सेल शुरु होते ही कंपनी इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर भी ले आई है जिसके बाद यह मिड रेंज 5जी फोन कम रेट पर खरीदा जा सकता है। वनप्लस नोर्ड 6 9000mAh Battery, Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 12GB RAM वाला 5G फोन है जिसमें 165Hz तक की फ्रेम रेट पर गेम खेला जा सकता है। फोन प्राइस, सेल, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus Nord 6 5G फोन दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 38,999 रुपये है। वहीं 12जीबी रैम वाले 5जी फोन को 41,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन खरीदते वक्त Axis और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 3,000 रुपये की छूट मिलेगी। डिस्काउंट के बाद नोर्ड 6 को 35,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर परचेज किया जा सकेगा।

OnePlus Nord 6 लॉन्च प्राइस  डिस्काउंट इफेक्टिव प्राइस
8GB RAM + 256GB Storage ₹38,999 ₹3,000 ₹35,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹41,999 ₹3,000 ₹38,999

डिस्काउंट के बाद 12जीबी+256जीबी वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये हो जाएगी। देखा जाए तो 8GB के रेट पर 12GB RAM वाला 5G फोन मिलेगा। यह लेटेस्ट वनप्लस फोन आज से सेल के लिए उपलब्ध हो गया है जिसे कंपनी वेबसाइट और अमेजन सहित मोबाइल शॉप से भी खरीदा जा सकता है। नोर्ड 6 वनप्लस फोन Fresh Mint, Quick Silver और Pitch Black कलर में बिकेगा।

परफॉर्मेंस पावर की बात करें तो यह वनप्लस फोन एंड्रॉयड 16 पर आया है जो OxygenOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में नोर्ड 6 का AnTuTu Score 23,66,913 आया है। वहीं गेमिंग के फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 33147mm² हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है।

वनप्लस का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन Nord 6 है। पावर बैकअप के लिए इसमें 9000mAh battery लगाई गई है जो कंपनी के मुताबिक फुल चार्ज में 2.5 दिन तक चल सकती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 20 घंटे 46 मिनट का रहा। वहीं चार्जिंग के लिए इसमें 80W SUPERVOOC और 27W Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी मौजूद है। यह मोबाइल Bypass Charging भी सपोर्ट करता है। वनप्लस का कहना है कि सिर्फ 5 मिनट चार्ज पर लगाकर इसमें 1 घंटे का BGMI gameplay मिल सकता है।

वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन में 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस फोन डिस्प्ले पर 3840Hz PWM डिमिंग और 3600nits पीक ब्राइटनेस और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। मोबाइल कों Aqua Touch 2.0 तकनीक से लैस है जिसके चलते गीले या तेल लगे हाथों से भी स्क्रीन टच बिना रूकावट काम कर सकती है। फोन स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास Victus+ की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord 6 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 मेन सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

वनप्लस नोर्ड 6 MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना जो जमीन पर गिरने के बाद भी सु​रक्षित रहेगा। वहीं ​पानी, तेल व गर्म चाय सहित कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग के साथ लाया गया है। फोन में लगी G2 Wi-Fi Chip इसका एक खास फीचर है जो वाईफाई स्पीड का बढ़ाती है। वहीं मोबाइल गेमिंग के लिए इसमें डेडिकेटेड टच रिफ्लेक्स चिप लगाई गई है जो 3200Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट प्रदान करती है।

OnePlus Nord 6 Price
Rs. 43,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs