
Realme Narzo N53 को टीज करने के बाद अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर मीडिया इनवाइट जारी कर बताया कि फोन 18 मई को लॉन्च किया जाएगा। फोन एक ऑनलाइन इवेंट के माध्यम से दोपहर 12 बजे उतारा जाएगा। इसके इस अपकिंग फोन को कंपनी ने अमेजन इंडिया के साथ ही अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है, जहां फोन के लुक के साथ की कुछ फीचर्स की जानकारी दी गई है।
ऐसे होगा रियलमी नारजो एन53 का डिजाइन
अगर लुक व डिजाइन की बात करें तो फोन के फ्रंट पर ड्यू ड्रॉप नॉच वाली बैजल लैस स्क्रीन मिलने वाली है। वहीं, फोन के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर बटन प्लेस किया गया है। इसके अलावा डिवाइस के बॉटम में टाइप-सी पोर्ट, 3.5एमएम जैक व स्पीकर ग्रिल देखने को मिलेंगे। अगर बात करें रियर लुक की तो रियर पर डुअल कैमरा और एलईडी फ्लैश को एक स्क्वायर मॉड्यूल में दिया गया है। ये दिखने में आईफोन 13 मॉडल की तरह दिखता है।
कंपनी ने ऑफिशियल किए ये फीचर्स
- फोन में 33 वॉट सुपरवोक फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000एमएएच की बैटरी होगी।
- इस चार्जिंग तकनीक से फोन को 34 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा।
- इसके अलावा फोन में 12GB तक डायनेमिक रैम और 2टीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरोज होगी।
अमेजन लिस्टिंग के अनुसार कैलिफोर्निया सनशाइन डिजाइन और गोल्ड फिलामेंट कोटिंग वाले इस फोन की मोटाई सिर्फ 7.4एमएम होगी। वहीं, कंपनी के अनुसार यह अभी तक का सबसे पतला रियलमी फोन होने वाला है।
Realme Narzo N53 की कीमत (संभावित)
- Realme Narzo N53 एक बजट स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत भारत में लगभग 13,000 रुपये होने का अनुमान है।
गौरतलब है कि Realme Narzo N53 नई Realme Narzo N सीरीज में दूसरा फोन होगा। इससे पहले पिछले महीने Realme Narzo N55 को कंपनी ने पेश किया था। यह भी एक बजट स्मार्टफोन है जिसकी कीमत बेस 4GB + 64GB मॉडल के लिए 10,999 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल के लिए 12,999 रुपये है।









